मुंबई हमले की बरसी पर बोले अमिताभ - आतंकवाद का धर्म से कोई संबंध नहीं

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आतंकवाद को एक बुरी सनक और एक ऐसा कृत्य बताया है, जिसका धर्म से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने लोगों से आतंक से एक साथ मिल कर लड़ने का अनुरोध भी किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद न तो विचारधारा है और न ही न्याय का हथियार. अमिताभ ने 2008 मुंबई हमलों […]

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आतंकवाद को एक बुरी सनक और एक ऐसा कृत्य बताया है, जिसका धर्म से कोई संबंध नहीं है.

उन्होंने लोगों से आतंक से एक साथ मिल कर लड़ने का अनुरोध भी किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद न तो विचारधारा है और न ही न्याय का हथियार.

अमिताभ ने 2008 मुंबई हमलों की नौवीं बरसी पर गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, यह शांतिपूर्ण लोगों को डराने का कृत्य है, लोगों में मौत का भय पैदा करने का कृत्य है.

यह बंदूक के बल पर अपनी बात मनवाने का कृत्य है. आतंकवाद का धर्म से कोई संबंध नहीं है. आतंकवाद किसी अन्य विचारधारा की जगह नहीं ले सकता.

उन्होंने कहा कि जब एक देश के अंदर माहौल द्वेषपूर्ण हो जाता है तब आतंकवाद पनपता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >