जानें...सलमान की वजह से सनी लियोनी की कौन सी ख्वाहिश रह गयी अधूरी

सनी लियोनी औरअरबाज खान की फिल्म तेरा इंतजार इस शुक्रवारको रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में पहली बार सनी सलमान खान के भाई अरबाज के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी. वो सलमान खान के शो बिग बॉस के जरिये ही लाइमलाइट में आयीं थीं. इसके बाद उनका फिल्मी सफर शुरू हो गया. अपनी […]

सनी लियोनी औरअरबाज खान की फिल्म तेरा इंतजार इस शुक्रवारको रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में पहली बार सनी सलमान खान के भाई अरबाज के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयेंगी.

वो सलमान खान के शो बिग बॉस के जरिये ही लाइमलाइट में आयीं थीं. इसके बाद उनका फिल्मी सफर शुरू हो गया. अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी ने बताया कि उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई.

सनी चाहती थीं कि तेरा इंतजार के सेट पर सलमान खान उनसे मिलने आते. अरबाज सलमान के छोटे भाई हैं इसी वजह से एक्ट्रेस को उम्मीद थी कि सलमान कभी सेट पर आएंगे. लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अधूरी रह गयी. सनी ने कहा- काश सलमान आए होते तो शूटिंग के दौरान हमारे सेट पर. मेरी ख्वाहिश थी कि सलमान आए पर वो नहीं आए. वो बहुत बिजी हैं इसलिए नहीं आ पाए. इस समय सनी अरबाज के साथ काम करके काफी खुश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >