तसवीर शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं काजोल, लोगों ने पूछा- ये कैसी सेल्‍फी...?

इनदिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज का ट्रोल होना आम हो गया है. हाल ही में दिशा पटानी अपने एक तसवीरे को लेकर ट्रोल हो रही थी, अब ट्रोलर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पर निशाना साधा है. दरअसल 10 नवंबर को काजोल कोलकाता इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल (KIFF) में शामिल हुई थी. यहां उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन […]

इनदिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलीब्रिटीज का ट्रोल होना आम हो गया है. हाल ही में दिशा पटानी अपने एक तसवीरे को लेकर ट्रोल हो रही थी, अब ट्रोलर्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल पर निशाना साधा है. दरअसल 10 नवंबर को काजोल कोलकाता इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल (KIFF) में शामिल हुई थी. यहां उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन और कमल हासन संग एक तसवीर खिंचवाई थी. लेकिन इस तसवीर को शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल, काजोल ने अमिताभ और कमल हासन संग जो तसवीर शेयर की है उसे किसी और ने खींची है. लेकिन काजोल ने कैप्‍शन में लिखा,’ सेल्‍फी टाइम विद 2 लेजेंड्स. खुद को रोक नहीं सकी.’ इसके बाद लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने काजोल से पूछा ये सेल्‍फी कैसे हुई.

एक यूजर ने कहा, आपके दोनों हाथ पीछे है ऐसे में आपने पीछे से सेल्‍फी ले ली. एक और यूजर ने लिखा,’ मने तो लागे है…
ये इस सदी का पहला ऐसा #Selfie है, जिसे लेने वाला शख्सियत खुद ही अदृश्य है…सही है…सही है…’. एक यूजर ने लिखा,’ सेल्‍फी? मुझे किसी के हाथ में सेल्‍फी स्टिक नहीं दिख रही है.’

काजोल को ट्रोल होता देख कमल हासन ने ट्वीट किया- प्‍लीज काजोल जी को बख्‍श दीजिये. मैं सेल्‍फीज को फैन नहीं हूं. हालां‍कि मैं इनदोनों का फैन जरूर हूं. ट्रोलिंग करना सही बात नहीं है.’

इन सितारों के अलावा कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान भी मौजूद थे. काजोल और शाहरुख की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. काजोल आखिरी बार ‘VIP 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म के जरिये काजोल ने 20 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >