''''धड़क'''' के साथ डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी ''''जाह्नवी''''

खबर थी कि करण जौहर से श्रीदेवी इस बात से नाराज़ हैं कि वे उनकी बेटी की डेब्यू फिल्म की घोषणा में वक्त लगा रहे हैं. अब लगता है कि करण, श्रीदेवी को और अधिक इंतजार नहीं कराएंगे. जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी घोषणा होने वाली है. खबर है कि फिल्म का नाम ‘धड़क’ […]

खबर थी कि करण जौहर से श्रीदेवी इस बात से नाराज़ हैं कि वे उनकी बेटी की डेब्यू फिल्म की घोषणा में वक्त लगा रहे हैं. अब लगता है कि करण, श्रीदेवी को और अधिक इंतजार नहीं कराएंगे. जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी घोषणा होने वाली है. खबर है कि फिल्म का नाम ‘धड़क’ रखा जा रहा है.

मराठी सुपरहिट फिल्म ‘सैराट’ के रीमेक का निर्माण शशांक खेतान करने वाले हैं. फिल्म की पूरी कहानी हरियाणा की पृष्ठभूमि पर होगी, जबकि सैराट महाराष्ट्र को ध्यान में रखकर बनायी गयी थी. फिल्म में ओनर किलिंग और कास्ट पॉलिटिक्स के मुद्दे को दिखाया जा सकता है. यही वजह है कि फिल्म की कहानी को हरियाणा शिफ्ट किया गया है क्योंकि आॅनर किलिंग के किस्से वहां काफी प्रासंगिक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >