BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- जिन फिल्‍मकारों की घरों की स्त्रियां रोज शौहर बदलती है...

फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. राजस्थान में फिल्‍म वितरकों ने जहां इस फिल्‍म से जुड़े विवाद के सुलझने तक इसे रिलीज करने से मना कर दिया है, वहीं 12 और 19 नवंबर को राजपूत करणी सेना लखनऊ में बैठक करनेवाली है. देश के अलग-अलग हिस्‍सों में फिल्‍म के विरोध में प्रदर्शन […]

फिल्‍म ‘पद्मावती’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. राजस्थान में फिल्‍म वितरकों ने जहां इस फिल्‍म से जुड़े विवाद के सुलझने तक इसे रिलीज करने से मना कर दिया है, वहीं 12 और 19 नवंबर को राजपूत करणी सेना लखनऊ में बैठक करनेवाली है. देश के अलग-अलग हिस्‍सों में फिल्‍म के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है. अब मध्‍य प्रदेश के बीजेपी सांसद और पार्टी के प्रवक्ता चिंतामणि मालवीय ने देश के फिल्मकारों को लेकर विवादित बयान दे दिया है.

अपने फेसबुक पोस्‍ट पर उज्‍जैन के बीजेपी सांसद और प्रोफेसर मालवीय ने लिखा,’ मैं फ़िल्म पद्मावती का पुरजोर विरोध और बहिष्कार करता हूं. मेरे शुभचिंतकों से अनुरोध करता हू कि इस फ़िल्म को बिल्कुल न देखें. फ़िल्म बनाकर चन्द पैसों के लालच के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करना शर्मनाक और घृणित कार्य है.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ हर भारतीय नारी की आदर्श रानी पद्मावती जी पर भारतीयों को गर्व है. रानी पद्मावती ने अपने सतीत्व और देश औऱ समाज की आन बान शान के लिए हजारों नारियों के साथ स्वयं को आग में झोंक दिया था. उसे तोड़ मरोड़ कर दिखाना वास्तव में इस देश का अपमान है. भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं इन जैसे लोगो को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है.’

‘पद्मावती’ की मुश्किलें बढ़ी, राजस्‍थान में रिलीज नहीं होगी फिल्‍म

बीजेपी सांसद ने लिखा,’ यह देश रानी पद्मावती का अपमान नही सहेगा. हम गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़खानी भी बर्दाश्त नही कर सकते.अलाउद्दीन खिलजी के दरबारि कवियों द्वारा लिखे गए गलत इतिहास पर संजय लीला भंसाली ने पद्मावती फ़िल्म बना दी है. यह न सिर्फ गलत है बल्कि निंदनीय है.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ जिन फिल्मकारों के घरों की स्त्रियां रोज अपने शौहर बदलती है वे क्या जाने जौहर क्या होता है ? अभिव्यक्ति के नाम पर संजय भंसाली की मानसिक विकृति नही सहन की जाएगी.’

बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती की भूमिका निभाई है. उनके अलावा फिल्‍म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >