सनी लियोनी का ''बार्बी गर्ल'' सॉन्‍ग रिलीज, वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सनी लियोनी, अरबाज खान संग रोमांस करती नजर आयेंगी. वे जल्‍द ही इस फिल्‍म के नये गाने ‘बार्बी गर्ल’ में नजर आनेवाली हैं. इस गाने का टीजर रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी पिंक कलर […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘तेरा इंतजार’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सनी लियोनी, अरबाज खान संग रोमांस करती नजर आयेंगी. वे जल्‍द ही इस फिल्‍म के नये गाने ‘बार्बी गर्ल’ में नजर आनेवाली हैं. इस गाने का टीजर रिलीज हो गया है. इस गाने में सनी पिंक कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही है. गाने में अरबाज खान भी नजर आ रहे हैं.

इस गाने में सनी लियोनी फ्लोर पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस संस्‍पेंस-थ्रिलर फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को दर्शकों ने अच्‍छा रिस्‍पांस दिया था. य‍ह गाना कितना हिट होगा यह तो इस गाने के रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा.

इससे पहले सनी लियोनी, शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म ‘रईस’ में ‘लैला’ नाम के आइटम सॉन्‍ग किया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था. लोग पार्टियों और डिस्‍क में इस गाने पर थिरकते नजर आये थे. प्‍यार के साथ-साथ एक संस्‍पेंस की तलाश की इस कहानी में कई राज खुलनेवाले हैं. इसका ए‍क क्‍लू ट्रेलर में दिया गया है. पहली बार सनी लियोनी और अरबाज एकसाथ नजर आनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >