बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने मंगलवार देर रात एक बेटी को जन्म दिया है. असिन और उनके पति राहुल शर्मा उनकी जिंदगी में आई इस नन्ही खुशी से बेहद खुश हैं. वहीं अक्षय कुमार असिन की बेटी से मिलने सबसे पहले पहुंचे हैं. अक्षय ने एक तसवीर ट्विटर पर शेयर की है जिसमें वे असिन की बेटी को गोद में उठाये नजर आ रहे हैं. बता दें कि अक्षय और असिन फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ में नजर आ चुके हैं इसके बाद से ही दोनों एकदूसरे के अच्छे दोस्त हैं.
असिन और राहुल ने साल जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. दोनों की शादी में अक्षय कुमार ने अहम रोल निभाया था. अक्षय ने ही दोनों को मिलवाया था. शादी का पहला इन्विटेशन भी अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को दिया गया था.
असिन और राहुल को मिलवाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने बताया था कि,’ हां, यह सच है कि मैंने ही असिन और राहुल का परिचय कराया था. लेकिन मैंने कोई जोडियां बनाने की कंपनी नहीं खोली है.’
https://www.instagram.com/p/BQebzj8FJIo/
‘बोल बच्चन’, ‘गजनी’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में नजर आई थीं. फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे. बता दें कि असिन के लिए यह मौका बेहद खास है. 24 अक्टूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया और 26 अक्टूबर उनका बर्थडे है.
