शाहरुख ने किया ट्वीट, अल्लाह आपको सुन्दर मां के निधन को बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करे

मुंबई : सुपरस्टार शाहरख खान ने आज अपनी एक प्रशंसक अरुणा पीके की मौत पर शोक और संवेदना व्यक्त की. वह कैंसर से जूझ रही थी. सोशल मीडिया बेवसाइट ट्वीटर पर 51 वर्षीय अभिनेता ने अरुणा के बच्चों अक्षत और प्रियंका खोत के लिये भावुक संदेश लिखे और ईश्वर से उनके परिवार को इस कठिन […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरख खान ने आज अपनी एक प्रशंसक अरुणा पीके की मौत पर शोक और संवेदना व्यक्त की. वह कैंसर से जूझ रही थी. सोशल मीडिया बेवसाइट ट्वीटर पर 51 वर्षीय अभिनेता ने अरुणा के बच्चों अक्षत और प्रियंका खोत के लिये भावुक संदेश लिखे और ईश्वर से उनके परिवार को इस कठिन समय से निकलने की क्षमता देने की प्रार्थना की.

उन्होंने लिखा, अल्लाह आपको अपनी सुन्दर मां के निधन को बर्दाश्त करने की क्षमता प्रदान करे. मैं जानता हूं कि किसी अभिभावक की मौत पर कितना दुख होता है. शाहरुख ने लिखा, वह हमेशा आपके साथ रहेंगी और अब कुछ ऐसा काम कीजिये जो उन्हें स्वर्ग में मुस्कुराने की वजह दे सके. अरुणा जब हैरी मेट सेजल के अभिनेता शाहरख खान की एक उत्साही प्रशंसक थी और उन्हें बताया गया कि उन्होंने अंतिम समय में सुपरस्टार शाहरख से मिलने की इच्छा जाहिर की थी.
इसके बाद शाहरख खान ने सोशल मीडिया बेवसाइट ट्वीटर पर अपने प्रशंसक-पेज के जरिये अरुणा के लिये एक वीडियो संदेश साझा किया.उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, मुझे आपके पुत्र पुत्र अक्षत और पुत्री प्रियंका से पता चला कि आप बीमार हैं. मैं बताना चाहता हूं कि मैं, मेरा पूरा परिवार, हमारे सभी दोस्त, और जो भी आपको जानते हैं, आपके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >