अक्षय नहीं, 15 अगस्‍त को रिलीज होगी रणबीर-आलिया की ''ब्रह्मास्त्र''

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट में रिलीज होगी और सीरिज का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को बडे पर्दे रिलीज होगा. फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. निर्देशक अयान मुखर्जी की , रहस्य, रोमांच एवं फंतासी पर आधारित इस श्रृंखला का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के […]

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट में रिलीज होगी और सीरिज का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को बडे पर्दे रिलीज होगा. फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. निर्देशक अयान मुखर्जी की , रहस्य, रोमांच एवं फंतासी पर आधारित इस श्रृंखला का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत होगा.

फिल्म में रणबीर कपूर ऐसा किरदार निभाएंगे जिसके पास कुछ विशेष शक्तियां होंगी. अयान ने एक साक्षात्कार में कहा कि इस फिल्म के लिए उनके दोस्त एवं अभिनेता रणबीर को घुडसवारी और जिमनास्टिक सीखना पडेगा.

https://twitter.com/karanjohar/status/918077838036783104?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कहा कि फिल्म में काफी एक्शन है इसलिए बहुत प्रशिक्षण लेना होगा.. जैसे जिमनास्टिक, घुडसवारी, फाइटिंग और रणबीर को खासी शारीरिक मेहनत करनी होगी ताकि किरदार को वास्तविक रुप दिया जा सके.

अयान ने कहा, रणबीर को फिल्म की रुप रेखा समझनी होगी और उसे दर्शकों तक पहुंचाना होगा. हम उन चीजों, उस फंतासी दुनिया की कल्पना करने की कोशिश कर रहे हैं और उसी के हिसाब से काम करेंगे. फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरु में आरंभ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >