कंगना के साथ विवाद मामले पर बोले रितिक रोशन- प्‍लीज़ मेरा पक्ष ने लें...

मुंबई: रितिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में रितिक ने एक इंटरव्‍यू दिया है. कंगना के इंटरव्‍यू के फिर से तूल पकड़ने वाले इस विवाद को रि‍तिक के इंटरव्‍यू ने रोकने के बजाय और बढ़ा दिया है. अब इस मुद्दे पर अभी तक चुप बैठे इंडस्‍ट्री […]

मुंबई: रितिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. हाल ही में रितिक ने एक इंटरव्‍यू दिया है. कंगना के इंटरव्‍यू के फिर से तूल पकड़ने वाले इस विवाद को रि‍तिक के इंटरव्‍यू ने रोकने के बजाय और बढ़ा दिया है. अब इस मुद्दे पर अभी तक चुप बैठे इंडस्‍ट्री के कई लोग रितिक के सपोर्ट में खड़े हो गये हैं और उनके पक्ष में बोलते नजर आ रहे हैं. अब रितिक ने फेसबुक पर एक और पोस्‍ट लिखा है इस कानूनी मामले में उनका पक्ष लेनेवालों को रोका है.

हाल ही में फरहान अख्‍तर, रितिक को सपोर्ट करते नजर आये थे. इससे पहले यामी गौतम, दिया मिर्जा, ट्विंकल खन्‍ना, सोनाली बेंद्रे और फराह खान, रि‍तिक के समर्थन में बोलते नजर आये थे. मंगलवार को रितिक ने अपने फेसबुक अकांउट से बयान जारी करते हुए कहा कि इस इंटरव्‍यू के बाद कई मीडिया हाउस और लोग इस मामले पर उनसे बात करना चाहते हैं.

रितिक ने अपने बयान में कहा, मैंने कुछ मजबूरियों के चलते अपना इंटरव्‍यू दिया ताकि वे इस विवाद पर अपना पक्ष रख सकें. उन्‍होंने लिखा, मानवीय सम्‍मान को ध्‍यान में रखते हुए इस मामले को नहीं उछालना चाहिए. मैं इस बात को जानता हूं कि मैं मीडिया को नहीं बता सकता कि वह क्‍या कवर करे और क्‍या नहीं, लेकिन अगर कोई मामला जांच के अधीन है तो उसमें ध्‍यान देने की जरुरत है.

रितिक ने लिखा, मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अंदाज करना चाहता हूं जिन्‍होंने इस दौरान मेरा साथ दिया. लेकिन मेरी सभी लोगों और दोस्‍तों से विनती है कि कृपया इस मामले में किसी का भी पक्ष लेना बंद करें. यह दुर्भागयपूर्ण मुद्दा है और यह कोई प्रतियोगिता नहीं है. इससे पहले कि यह पूरा मामला महिला और पुरुष, अंदर और बाहरी (बॉलीवुड), विशेषाधिकर और गैर विशेषाधिकार में बंट जाये, हमें रुक जाना चाहिए. कृपया मेरा सपोर्ट न करें, प्लीज़ पक्ष न लें.’

रितिक ने के आखिर में लिखा,’ मैं इस मामले को किसी भी तरह से ठंडा करने की बात नहीं कह रहा हूं. मैं बस सिर्फ इतना कह रहा हूं कि कृप्‍या इसकी जांच के परिणामों को ही इस घटना का स्‍पोक्‍सपर्सन बनने दें.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >