#Judwaa2 :जैकलीन की एक्‍टिंग की मुरीद हुई करिश्‍मा कपूर, कही ये बातें...

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि फिल्म जुड़वा-2 में उनका किरदार निभाने के लिए जैकलीन फर्नांडीस से बेहतर कोई नहीं हो सकता था.जैकलीन ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘जुड़वां 2’ में फ़िल्म ‘जुड़वा’ की करिश्मा कपूर का किरदार निभाया है.अपने इस किरदार के लिए जितनी जैकलीन उत्साहित है उतनी ही उत्साहित करिश्मा कपूर […]

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि फिल्म जुड़वा-2 में उनका किरदार निभाने के लिए जैकलीन फर्नांडीस से बेहतर कोई नहीं हो सकता था.जैकलीन ने अपनी आने वाली फ़िल्म ‘जुड़वां 2’ में फ़िल्म ‘जुड़वा’ की करिश्मा कपूर का किरदार निभाया है.अपने इस किरदार के लिए जितनी जैकलीन उत्साहित है उतनी ही उत्साहित करिश्मा कपूर भी हैं.फ़िल्म का ट्रेलर और हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘टन टना टन’ में जैकलीन ने अपनी ख़ूबसूरती और डांस से सभी को खूब प्रभावित किया है.
करिश्मा भी जैकलीन की तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाई.करिश्मा ने जैकलीन की तारीफ़ में कहा कि इस रोल को जैकलीन के अलावा कोई इतनी ख़ूबसूरती से नहीं निभा सकता था.गौरतलब है कि साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म ‘जुड़वा-2’ 29 सिंतबर को रिलीज़ होगी जिसमें वरुण धवन और तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >