‘सुल्तान’ के साथ रेस लगाना चाहती हैं डेजी शाह

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, दबंग स्टार सलमान खान के साथ ‘रेस-3’ में काम करना चाहती है. बॉलीवुड निर्माता रमेश तौरानी फिल्म रेस-3 बनाने जा रहे हैं. फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी. फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नाडींस नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि ‘रेस-3’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी. […]

बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह, दबंग स्टार सलमान खान के साथ ‘रेस-3’ में काम करना चाहती है. बॉलीवुड निर्माता रमेश तौरानी फिल्म रेस-3 बनाने जा रहे हैं. फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका होगी. फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नाडींस नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि ‘रेस-3’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी.
अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. चर्चा है कि जय हो फेम डेज़ी शाह भी फिल्म में काम करती नजर आ सकती है. डेजी ने सलमान खान के साथ जय हो में काम किया था. वह आख़िरी बार हेट स्टोरी-3 में दिखी थीं. डेज़ी शाह को भी उम्मीद है कि वह सलमान के साथ रेस लगाएंगी. फिल्म रेस-3 में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में डेजी शाह ने कहा “ यदि आप सोच रहे हैं कि मैं सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में काम कर रही हूं, तो मैं मात्र आशा ही कर सकती हूं कि ऐसा जल्द हों. डेज़ी ने कहा कि हालांकि अब लोगों की मानसिकता में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है और लोग समझने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >