दंगल गर्ल सान्या से रोमांस करेंगे नवाजउद्दीन

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर नवाजउद्दीन सिद्दिकी ‘दंगल गर्ल’ सान्या मल्होत्रा के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे.नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज़’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है.इसको लेकर हाल ही में हुई सक्सेस पार्टी में दंगल गर्ल सान्या भी मौजूद थीं. नवाज़ और सान्या […]

बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर नवाजउद्दीन सिद्दिकी ‘दंगल गर्ल’ सान्या मल्होत्रा के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे.नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज़’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है.
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है.इसको लेकर हाल ही में हुई सक्सेस पार्टी में दंगल गर्ल सान्या भी मौजूद थीं. नवाज़ और सान्या के एक साथ फिल्म में आने की बात की पुष्टि हो गई है.दोनों एक फिल्म में साथ नज़र आएंगे, लेकिन इस फिल्म से पहले नवाज़ ‘नेटफ्लिक्स’ के लिए एक सीरीज़ शूट करेंगे.नवाजु़द्दीन सिद्दीकी ने कहा ,“फिल्म का नाम ‘फोटोग्राफर’ है. उसकी शूटिंग जल्द शुरू होनेवाली है. ‘नेटफ्लिक्स ओरिजिनल’ के साथ काम खत्म होते ही उस पर काम होगा.वह रितेश की फिल्म है.उसमें सान्या मल्होत्रा है.वह बहुत अच्छी अभिनेत्री है.इस फिल्म को लेकर पूरी टीम बहुत उत्साहित है लेकिन उसके पहले नेटफ्लिक्स की जो सीरीज़ है, वह खत्म करनी है. वह बहुत मुश्किल है.उसके बाद इस फिल्म पर काम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >