अक्षय की आने वाली नयी फिल्म का नाम हो सकता है ‘केसर’

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ‘बैटल ऑफ़ सारागढ़ी’ पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं. ‘बैटल ऑफ़ सारागढ़ी’ पर आधारित फिल्म बनाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में चर्चा थी कि यह फिल्म डिब्बा बंद हो रही है क्योंकि सलमान खान ने इस फिल्म से […]

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ‘बैटल ऑफ़ सारागढ़ी’ पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं. ‘बैटल ऑफ़ सारागढ़ी’ पर आधारित फिल्म बनाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है.
हाल ही में चर्चा थी कि यह फिल्म डिब्बा बंद हो रही है क्योंकि सलमान खान ने इस फिल्म से हाथ पीछे कर लिया, क्योंकि उनके क्लोज फ्रेंड अजय देवगन भी इसी विषय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. अक्षय कुमार ने यह स्पष्ट किया कि फिल्म बन रही है. फिल्म डिब्बा बंद नहीं हुई है.
सलमान अब भी इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ रहे हैं या नहीं, इस बात को लेकर जरूर कंफ्यूजन थी. चर्चा है कि इस फिल्म का नाम ‘केसर’ रखा जायेगा. अक्षय की यह फिल्म इसी नाम से आगे बढ़ेगी. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >