फिल्ममेकर करण जौहर ने एकबार फिर अपने दोनों जुड़वा बच्चों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है. दोनों बच्चों की क्यूटनेस देख आप उनके फैन हो जायेंगे. इससे पहले करण ने रक्षाबंधन के मौके पर दोनों बच्चों की तसवीरें पोस्ट की थी, जिसमें दोनों बच्चे दादी की गोद में नजर आये थे. सोशल मीडिया पर दोनों की यह तसवीर खूब वायरल हो रही है. दोनों बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिये 7 फरवरी को हुआ था. इससे पहले जौहर ने अपनी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल ब्वाय’ में सरोगेट बच्चे का पिता बनने या बच्चा गोद लेने की इच्छा व्यक्त की थी.
https://www.instagram.com/p/BYZDNRVAhU3/
जौहर ने अपने एक बयान में कहा था,’ जौहर ने कहा, ‘भगवान की कृपा से मेरे पास ऐसी मां है जो मेरी बहुत परवाह करती हैं और मेरा साथ देती हैं. वह अपने पोते पोती के पालन पोषण में अहम भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा मित्र, जो कि मेरा परिवार हैं, वे भी बच्चों को पालने में मदद करेंगे.’ फिल्मकार ने उन्हें पिता बनने का सुख देने के लिए इन बच्चों को जन्म देने वाली मां का भी धन्यवाद दिया था.
https://www.instagram.com/p/BXfQLYdgfiS/
https://www.instagram.com/p/BWrOQ8rAlU8/
शाहरुख खान के बेटे अबराम, सैफ अली खान के बेटे तैमूर, आमिर खान के बेटे आजाद, शाहिद की बेटी मीशा की तरह रुही और यश की तसवीरें जब भी आती है सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.
बताया जाता है कि करण ने बेटे का नाम पिता यश जौहर के नाम पर और बेटी का नाम मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को मिलाकर रखा गया है.
