सलमान खान के साथ डेट पर जाना चाहती हैं जैकलीन

जैकलीन फर्नाडीज अपनी फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ का प्रमोशन करने हाल ही के एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से खुल कर बात की और कई सवालों के जवाब भी दिये. जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस में बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मैं सिंगल हूं क्योंकि मुझे मेरे टाइप का कोई मिल नहीं रहा […]

जैकलीन फर्नाडीज अपनी फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ का प्रमोशन करने हाल ही के एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से खुल कर बात की और कई सवालों के जवाब भी दिये. जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस में बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मैं सिंगल हूं क्योंकि मुझे मेरे टाइप का कोई मिल नहीं रहा है.
मैं इस बारे में ज्यादा सोच नहीं रही हूं.’ फिर जैकलीन से पूछा गया कि अगर बॉलीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स जैसे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर में से आप किसके साथ डेट पर जाना चाहेंगी, तो उन्होंने साफ-साफ कहा ‘मैं इन्हें पहले से अच्छी तरह जानती हूं. उनके साथ डेट पर जाने में भला मुझे क्या मजा आयेगा. मैं तो सलमान खान को डेट करना चाहूंगी क्योंकि ऐसा करने से मुझे सलमान का रोमांटिक साइड देखने को जो मिलेगा.’
खैर, जैकी की बातों से तो लग रहा है जैसे वह सलमान को जानती ही न हो जबकि दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मीडिया में आती रही हैं.
जब जैकलीन से सवाल किया गया कि वह घर पर अकेले क्या करना पसंद करती है, तो उन्होंने कहा ‘मैं चौबीसों घंटे घर पर नहीं रहती. मुझे अकेलापन बहुत सताता है. कभी कभार ऐसा भी होता है जब मेरा मन किसी के साथ नहीं लगता है तो मै पियानो बजाने लगती हूं या अपनी मां को वीडियो कॉल कर लेती हूं’ .जैकलीन फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >