साल 2001 की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मालविका राज तो आपको याद ही होगी. उनके क्यूट और थोड़ी नॉटी भरे किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था. लेकिन अब मालविका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. वे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार है. बताया जा रहा है कि 23 वर्षीया मालविका अपनी डेब्यू फिल्म ‘कैप्टन’ नवाब में खुद से 15 साल बड़े ‘सीरीयल किसर’ इमरान हाशमी संग इश्क लड़ाती नजर आयेंगी. वे एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं. वे साल 2010 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/BV6iL2Gg5iI/
मालविका सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता जगदीश राज की पोती हैं और उनके पिता बॉबी राज एक फिल्ममेकर हैं. मालविका ने एक चाईल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम कर चुकी हैं इसके अलावा वे कई तेलुगु फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म ‘जयदेव’ से साउथ इंडस्ट्री मे डेब्यू किया था.
https://www.instagram.com/p/BU1WRo7FTK7/
मालविका ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है. इसके साथ-साथ वे डांस मार्शल आर्ट और अनुपम खेर के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से एक्टिंग सीखती रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BG_IYX1FvHD/
फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी. दरअसल इस फिल्म के लिए मेकर्स को एक नये चेहरे की तलाश में थे. उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री चाहिये थी जिसका स्क्रीन प्रेजेंस काफी आकर्षक हो.
ऐसे में निर्देशक टोनी डिसूजा को मालविका का ऑडिशन लेने के बाद अहसास हुआ कि यह उनकी अगली फिल्म की अभिनेत्री बन सकती हैं. टोनी का कहना है कि हम कुछ नया करने जा रहे हैं. मालविका को इस किरदार में चुनकर हमें अच्छा लग रहा है.’बता दें कि वे लंबे समय बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. उन्होंने बीच में पढ़ाई पूरी करने के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी. ‘कैप्टन नवाब’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुबंई में अक्टूबर से शुरू होगी. इसमें इमरान हाशमी के सींस शूट होंगे.
