कभी अभिनेत्री रिया सेन संग अफेयर के चलते सुर्खियों बटोर चुके एक्टर अश्मित पटेल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महक चहल संग स्पेन में सगाई कर ली है. दोनों पिछले लगभग दो सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. अश्मित ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर महक को शादी के लिए प्रपोज किया और अंगूठी पहनाकर उनसे सगाई कर ली. अश्मित ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है और दोनों की खूबसूरत सी तसवीर भी शेयर की है. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों आनेवाले 6 महीनों में शादी कर लेंगे. दोनों के मुलाकात टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर पर ही हुई थी, लेकिन उस वक्त उनका नाम वीना मलिक के साथ जोड़ा जा रहा था.
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए अश्मित ने कहा कि आनेवाले 6 महीनों में शादी कर लेंगे. अश्मित जहां विदेश में शादी करना चाहते हैं वहीं महक चाहती हैं कि वे दोनों भारत में ही एकदूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे. दोनों ने साल 2015 से एकदूसरे को डेट करना शुरू किया था. पिछले साल इस सेलिब्रेटी कपल ने टीवी शो पावर कपल में हिस्सा लिया था. खबरों की मानें तो दोनों एकदूसरे के परिवार से मुलाकात कर चुके हैं. महक कई फिल्मों के साथ-साथ कई सीरीयल्स में नजर आ चुकी हैं. महक, सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में नजर आ चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/BUor4HgBjlo/
महक का कहना है कि वह सरप्राइज थी और खुशी से हंसने लगी थी. हमें पता ही नहीं था कि अंगूठी किस हाथ की उंगली में पहनाई जाती है. उनका कहना है कि फैमिली वाले जल्द ही शादी की तारीख तय करेंगे. महक ने साल 2003 में फिल्म ‘नयी पड़ोसन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने साल 2004 की फिल्म ‘चमेली’ में आइटम नंबर किया था. वे फिल्म ‘वॉन्टेड’ और ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/BPu6h0YlwgQ/
https://www.instagram.com/p/BQf5SMnFGdj/
अश्मित अपने प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. उनका नाम रिया सेन और वीना मलिक के साथ जोड़ा जा चुका है. अश्मित पटेल उस समय विवादों में आ गये थे जब उनका और रिया का एक एमएमएस वायरल हो गया था. साल 2007 में बिग बॉस के शो में नजर आ चुके अभिनेता अश्मित पटेल और रिया सेन का अफेयर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था. हालांकि दोनों ने इस वीडियो का फर्जी बताया था.
बता दें कि रिया ने बुधवार को अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी संग शादी कर ली. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. रिया और शिवम पिछले काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
