पिछले दिनों खबरें थी कि मुनमुन सेन की बेटी और सुचित्रा सेन की पोती रिया सेन इस महीने के अंत तक शादी कर सकती हैं. लेकिन सबको हैरान करते हुए रिया ने अचानक प्राइवेट सेरेमनी में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी संग शादी कर ली है. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. रिया सेन फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर हैं. रिया कोलकाता की रहनेवाली हैं और एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं. रिया को सबसे पहले फाल्गुनी पाठक के गाने ‘याद पिया की आने लगी…’ से पहचान मिली थी. यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ था. रिया पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. वे लगातर अपनी फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं.
https://www.instagram.com/p/BVXy4qmAYpf/
रीया से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को बताया कि शादी में करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार के सदस्य मौजूद थी. ‘दिल विल प्यार व्यार’ अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया और शिवम की ढेरों तसवीरें मौजूद है. शिवम को फोटोग्राफी का शौक है. उनकी इंस्टाग्राम की तसवीरों से इस बात का पता चलता है.
https://www.instagram.com/p/BVNfKnMAOpZ/
रिया ने साल 1991 में फिल्म ‘दंगा’ से एक चाईल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया था. वे साल 2001 की फिल्म ‘स्टाइल’ से बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आई थीं. ‘स्टाइल’ में वे शरमन जोशी और साहिल खान के साथ नजर आई थीं. इसके बाद वे ‘कयामत’ और ‘झंकार बीट्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी. बॉलीवुड के अलावा रिया सेन बंगाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/BW6x91Ogm9R/
साल 2005 में रिया उस समय विवादों में आ गई थी जब अश्मित पटेल संग उनका एक एमएमएस वायरल हो गया था. साल 2007 में बिग बॉस के शो में नजर आ चुके अभिनेता अश्मित पटेल और रिया सेन का अफेयर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था. हालांकि दोनों ने इस वीडियो का फर्जी बताया था.
https://www.instagram.com/p/BW6536Sg_aJ/
उन्हें आखिरी बार अग्निदेव चैटर्जी की ‘डार्क चॉकलेट’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने शीना बोरा से प्रेरित किरदार निभाया था. हाल ही में वे शॉर्ट फिल्म में नजर आईं थी जिसमें वे एक लेस्बियन के किरदार में नजर आई थी. जल्द ही रिया एकता कपूर के वेब सीरीज में नजर आयेंगी. कहा तो यह भी जा रहा है कि रिया ‘बिग बॉस 11’ में नजर आ सकती हैं. रिया अपनी प्रोफेशनल लाईफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाईफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.
