VIDEO : अक्षय ने फिर दिखाया देशप्रेम, शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए की अपील

अक्षय ने एक सेल्‍फी विडियो पोस्‍ट किया है जो कि देश के शहीद सैनिकों को समर्पित है. इस विडियो को उन्‍होंने भारत के गृह मंत्री ‘राजनाथ सिंह’ को भी टैग किया है.अक्षय विडियो में कहते है, दोस्‍तो कल हमने अपनी आजादी के 70 साल बहुत गर्व और सुकून के साथ सेलिब्रेट किए. पर मैं आपसे […]

अक्षय ने एक सेल्‍फी विडियो पोस्‍ट किया है जो कि देश के शहीद सैनिकों को समर्पित है. इस विडियो को उन्‍होंने भारत के गृह मंत्री ‘राजनाथ सिंह’ को भी टैग किया है.अक्षय विडियो में कहते है, दोस्‍तो कल हमने अपनी आजादी के 70 साल बहुत गर्व और सुकून के साथ सेलिब्रेट किए. पर मैं आपसे एक सवाल पूछूंगा कि क्‍या आपने आजादी के साथ-साथ उन लोगों को याद किया जिनके वजह से आप ये गर्व महसूस कर पाते है?
साल दर साल चुपचाप होकर हमें आजादी का तोहफा देने वाले हमारे वीर सैनिक के बारे में रोज सुनने को मिलता है कि वो आज हमारे लिए कहीं शहीद हो गए.

https://www.youtube.com/watch?v=fNIWUGIRwOs

अक्षय आगे कहते है कि अब मौका है हमारे पास भी अपनी देशभक्ति दिखाने का. इस साल हमारे होम मिनिस्‍ट्री ने एक ऐप लांच किया है. जिसका उद्देश्‍य है शहीद सैनिकों के परिवार वालों को सीधे आर्थिक रूप से मदद करना.
अक्षय इसके बाद बताते है कि इसके लिए आपको अपने इंटरनेट ब्राउजर पर ‘भारतकेवीर.जीओवी.इन’ टाइप करना है. इसके बाद एक पेज खुलेगा जिसपर लिखा होगा डोनेट. उस पेज पर जाते ही सारे शहीद जवान का डिटेल ओपेन हो जायेगा. जिसमें जाकर आप अपने सामर्थ्‍य अनुसार कुछ भी डोनेट कर सकते है. जैसे ही शहीद जवान के एकांउट में 15 लाख की राशि जमा हो जायेगी, उनका फोटो साइट से हटा दिए जाएंगे.
अक्षय कहते है कि अप्रैल से लेकर अबतक भारत के वीर वेबसाइट में कुल 10 करोड़ से ज्‍यादा राशि डाली जा चुकी है. 16 अगस्‍त तक इसमें अभी भी 114 शहीद सैनिकों के डिटेल मौजूद है. ऐसे में हमें उनकी मदद के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहिए.
अक्षय आगे लोगों से अपील करते है कि 6 महिने में हमें इन 114 शहीदों को 15-15 लाख देना है. और याद रहे कि ऐसा करके हम उन शहीदों पर कोई एहसान नहीं कर रहे है. आपको बता दे कि इससे पहले भी अक्षय देश की सेवा में तत्पर नजर आते रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >