इस वजह से अनुष्‍का के हाथों फिसली ''साहो'', प्रभास संग दिख सकती हैं ये ''हसीना''

फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ में प्रभास और अनुष्‍का शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों को खूब पसंद किया था. लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. प्रभास की आनेवाली फिल्‍म ‘साहो’ में अनुष्‍का नजर नहीं आयेंगी. पहले इस फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस के लिए अनुष्‍का का नाम फाइनल किया गया था, लेकिन उनके […]

फिल्‍म ‘बाहुबली 2’ में प्रभास और अनुष्‍का शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों को खूब पसंद किया था. लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. प्रभास की आनेवाली फिल्‍म ‘साहो’ में अनुष्‍का नजर नहीं आयेंगी. पहले इस फिल्‍म की लीड एक्‍ट्रेस के लिए अनुष्‍का का नाम फाइनल किया गया था, लेकिन उनके बढ़ते वजन के कारण उनके हाथों यह फिल्‍म फिसल गई है. इससे पहले सोनम कपूर, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और तमन्ना भाटिया के नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन फिर अनुष्‍का का नाम फाइनल किया गया था लेकिन अब उनके हाथों से फिसलकर यह फिल्‍म दूसरी ‘हसीना’ की झोली में जा गिरी है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍म श्रद्धा कपूर की झोली में आ गिरी है. कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फिल्‍म के लिए उनका नाम कंफर्म माना जा रहा है लेकिन मामला फीस पर जाकर अटक गया है. फिल्‍म के डायरेक्‍टर सूजित हैं. हाल ही में प्रभास का लुक वायरल हुआ जिसमें वे क्‍लीनशेव में नजर आये थे. माना जा रहा था कि यह उनकी फिल्‍म ‘साहो’ का लुक है. ‘साहो’ का टीजर ‘बाहुबली’ फिल्‍म के साथ दिखाया जा चुका है. इस फिल्‍म में प्रभास फिर से एक्‍शन करते नजर आयेंगे. फिल्‍म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में बनने वाली है.

शाहरुख-अक्षय से डर गई ‘हसीना’, कर दिया ये बदलाव…

बता दें कि श्रद्धा इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘हसीना पार्कर’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में वे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके रीयल भाई सिद्धार्थ कपूर भी नजर आयेंगे. सिद्धार्थ दाउद इब्राहिम के किरदार में नजर आयेंगे. अंकुर भाटिया, हसीना के पति के किरदार में नजर आयेंगे. श्रद्धा पहली बार रोमांटिक छवि से निकलकर गंभीर किरदार निभा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >