अपनी निजी जिंदगी में प्रेम संबंधों को लेकर शाहरुख ने खोले कई राज ?

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म में वे अनुष्‍का शर्मा संग रोमांस करते नजर आयेंगे. शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता है. लेकिन बडे पर्दे पर अपनी डिंपल वाली मुस्कुराहट और खुली बांहों से लाखों लोगों को अपना […]

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म में वे अनुष्‍का शर्मा संग रोमांस करते नजर आयेंगे. शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस’ भी कहा जाता है. लेकिन बडे पर्दे पर अपनी डिंपल वाली मुस्कुराहट और खुली बांहों से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले शाहरुख का कहना है कि जब निजी जिंदगी में प्रेम संबंधों और रिश्तों की बात आती है तो वह उतने अच्छे नहीं है जितने की बडे पर्दे पर निभाये अपने किरदारों में नजर आते हैं.

शाहरुख ने कहा,’ कि मैं रिश्तों के साथ अच्छा नहीं हूं और कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि मैं काफी हास्यास्पद लगने लगता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर कोई मुझसे पूछता है कि कोई यह कहेगा तो तुम उसे क्या कहोगे, तो मेरा जवाब आपको चौंका सकता है. वे कहते हैं कि ‘तुम ऐसा कह भी कैसे सकते हो?’ और मैं कहता हूं मुझे नहीं पता कि कोई और इस बारे में क्या सोचता है. मैं रिश्तों के साथ ज्यादा अच्छा नहीं हूं, मैं काफी खराब हूं.’ शाहरुख ने कहा कि वह बडे पर्दे पर निभाए अपने किरदारों से अलग अपने आप में रहने वाले और एकांत प्रिय इंसान हैं.

बता दें कि इम्तियाज अली की फिल्‍म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के कई मिनी ट्रेलर्स और गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. अनुष्‍का और शाहरुख तीसरी बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं. ‘जब हैरी मेट सेजल’ बडे पर्दे पर चार अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >