‘जब हैरी मेट सेजल’ का अगला गाना रिलीज करने के लिए पब जायेंगे स्टार्स

शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा स्टारर ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पहले गाने ‘राधा’ को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का दूसरा गाना ‘बीच-बीच में’ भी जल्द रिलीज किया जायेगा.गाने को रिलीज करने का मेकर्स ने नया तरीका सोचा है. इस गाने को क्लब और लाउंज में रिलीज किया जायेगा. इसके लिए टीम अलग-अलग […]

शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा स्टारर ‘जब हैरी मेट सेजल’ के पहले गाने ‘राधा’ को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का दूसरा गाना ‘बीच-बीच में’ भी जल्द रिलीज किया जायेगा.गाने को रिलीज करने का मेकर्स ने नया तरीका सोचा है. इस गाने को क्लब और लाउंज में रिलीज किया जायेगा.
इसके लिए टीम अलग-अलग पब और क्लब में जायेगी और उसके बाद मीडिया से बात भी करेगी.अपने पसंदीदा सितारों को एक क्लब से दूसरे क्लब में यू मस्ती करता देख सभी प्रशंसकों के लिए निश्चित रूप से ये किसी सपने से कम नहीं होगा. इसके पहले फिल्म के 4 मिनी ट्रेलर्स भी रिलीज किये गये हैं, जिसे पसंद भी किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >