लंदन में बॉयफ्रेंड संग हॉलिडे मना रही सोनम को अचानक मिली जूही

सोनम कपूर आजकल अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. लंदन में घूमते समय अचानक दोनों की मुलाकात एक्ट्रेस जूही चावला से हो गयी. जूही भी अपने परिवार के साथ आजकल लंदन में हॉलिडे पर हैं. तीनों ने साथ में कई तस्वीरें क्लिक करवाई. आनंद और जूही दोनों ने अपने […]

सोनम कपूर आजकल अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. लंदन में घूमते समय अचानक दोनों की मुलाकात एक्ट्रेस जूही चावला से हो गयी. जूही भी अपने परिवार के साथ आजकल लंदन में हॉलिडे पर हैं. तीनों ने साथ में कई तस्वीरें क्लिक करवाई. आनंद और जूही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं.
हालांकि सोनम ने अभी तक आनंद आहूजा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों को कई जगहों पर साथ देखा गया है और उनका रिलेशन अब एक ओपन सीक्रेट की तरह है. आनंद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम संग कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. सोनम फिलहाल अक्षय कुमार संग ‘पैडमैन’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी केमियो करते दिखेंगे. इसके अलावा सोनम ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगी. इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >