सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले हैं ‘शेरशाह’ से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट, कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोविंग देश में ही नहीं विदेशों में भी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है. नेहा कक्कड़ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वहीं कंगना की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एंट्री हो चुकी हैं. कंगना इसी फिल्म से एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं. बॉलीवुड की तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ… LIVE Updates

Live Updates
2:50 AM. 15 Jul 21 9:20 PM. 14 Jul

सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले हैं ‘शेरशाह’ से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द ही फिल्म शेरशाह (Shershaah) में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है. यह फिल्म 2020 के 3 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इस फिल्म को ठीक एक साल बाद 2 जुलाई 2021 को रिलीज करने की डेट फाइनल हुई, पर फिर एक बार कोरोना की दूसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज रुक गई. अब खबर है कि फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. अब फिल्म को लेकर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करके हिंट दी है.

12:27 AM. 15 Jul 21 6:57 PM. 14 Jul

कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कार्तिक अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. उनकी तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आती हैं. आज कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक अलग अवतार में तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो गई है. कार्तिक आर्यन ने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में कार्तिक आर्यन का अंदाज बिल्कुल निराला नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CRTLTcbNOS0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7d68f301-a2cc-47dc-8d33-111c11f0cb77

10:23 PM. 14 Jul 21 4:53 PM. 14 Jul

गीता बसरा को अस्पताल से मिली छुट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है. वह दूसरी बार मां बनी हैं. बेटे के जन्म से पहले हरभजन और गीता की एक बेटी भी है. अब बेटे के जन्म के बाद गीता बसरा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

9:20 PM. 14 Jul 21 3:50 PM. 14 Jul

इनाया कपूर का क्यूट वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान एक प्यारी बेटी इनाया हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. कुणाल और सोहा लगातार बेटी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इनाया अक्सर अपने पापा कुणाल के साथ गाते, नाचते और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. अब सोहा अली खान सुबह 6:30 बजे का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है जिसमें कुणाल खेमू और बेटी इनाया खेमू डांस करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CRTCF4FDfn9/?

9:20 PM. 14 Jul 21 3:50 PM. 14 Jul

शिल्पा शेट्टी ने किया ‘गेंदा फूल’ पर जबरदस्त डांस

रियेलिटी डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में इस वीकेंड रैपर बादशाह नजर आनेवाले हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें वो शिल्पा शेट्टी संग स्टेज पर नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस गेंदा फूल सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CRTJS7mn1gx/?

9:20 PM. 14 Jul 21 3:50 PM. 14 Jul

रुबीना दिलाइक ने शेयर की ग्लैमरस तसवीर

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत और दिलकश तसवीरें शेयर की है जिसमें वो पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CRTAcmXJbEZ/?

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोविंग देश में ही नहीं विदेशों में भी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके चाहनेवालों की कमी नहीं है. नेहा कक्कड़ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वहीं कंगना की फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एंट्री हो चुकी हैं. कंगना इसी फिल्म से एक प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं. बॉलीवुड की तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >