Nirbhaya के दोषियों को हुई फांसी, बॉलीवुड सितारों ने कहा- जैसी करनी वैसी भरनी

Nirbhaya verdict- आज निर्भया के चारों गुनहगार मुकेश सिंह , पवन गुप्ता , विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई है.

Nirbhaya verdict: आज निर्भया के चारों गुनहगार मुकेश सिंह , पवन गुप्ता , विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई है. 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर है. वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने पर खुशी तो जताई लेकिन उन्हें एक बात का मलाल भी है. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, ‘फाइनली #Nirbhayacase खत्म हुआ. मैं चाहती थी कि ये थोड़ा जल्दी होता लेकिन मैं खुश हूं कि हो गया. फाइनली उसे और उसके माता-पिता को शांति मिलेगी’.

इसके अलावा प्रीति ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ‘अगर #Nirbhaya के दोषियों को 2012 में ही फांसी हो जाती तो न्याय प्रणाली महिलाओं के खिलाफ होने वाले कितने अपराधों को रोक सकती थी. कानून से खौफ उन लोगों पर लगाम लगा देता जिन्हें इसका डर नहीं है. बचाव, इलाज से हमेशा बेहतर होता है. ये समय है जब भारत सरकार को न्याय प्रणाली में सुधार लाने के लिए कदम उठाना चाहिए. #RIPNirbhaya’. प्रिति जिंटा के इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कईयों ने उनकी राय को सपोर्ट किया है.

अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘#JusticeForNirbhaya मेरी प्रार्थनाएं उनके माता-पिता और करीबियों के साथ हैं. इंतजार बहुत लंबा था लेकिन न्याय मिला’. दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘कड़े तरीके से नियमों का लागू करना, कड़ी सजा और तुरंत न्याय के लिए फास्ट कोर्ट… इन राक्षसों में भय रखने का सिर्फ यही तरीका है, जो इतना भयावह क्राइम करने के बारे में सोचते भी हैं. #JusticeForNirbhaya’.

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर निर्भया को मिले इंसाफ की सराहना की है. इसके साथ ही उनकी मां आशा देवी के प्रयास को भी सराहा है.

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने लिखा, निर्भया को इंसाफ. जैसी करनी वैसी भरनी. इसे भारत ही नहीं दुनियाभर में एक मिसाल बनने दीजिए. दुष्कर्म की सजा मौत होनी चाहिए. आपको नारीत्व का सम्मान करना होगा. ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिनकी वजह से फांसी में देरी हुई. जय हिंद.’

तापसी पन्नू ने कहा कि आखिरकार हो गया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आशा करती हूं कि अब माता पिता कई सालों बाद चैन की नींद सो सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >