प्रियंका गांधी का ट्वीट- ‘कल ही मां का फोन आ गया था…’ बॉलीवुड प्रोड्यूसर का जवाब- ‘आपकी मां ने आपको गलत कहा…’

priyanka gandhi- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरात्रि और नवरोज पर बधाई दी. प्रियंका के इस ट्वीट पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पूरा देश कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) कर दिया गया है. सरकार लोगों से घरों में रहने और बाहर न निकलने की अपील कर रही है. इस बीच लोग नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, गुडी पडवा और नवरोज की बधाई सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को दे रहे है. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने नवरात्रि (Navratri) और नवरोज पर बधाई दी. प्रियंका के इस ट्वीट पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा, कल ही मां का फोन आ गया था कि नवरोज की थाली मत भूलना और मीठे चावल भी बना देना! मेरे सभी कश्मीरी भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. देश और दुनिया बहुत कठिन दौर से गुजर रही है. मेरी प्रार्थना है कि सब स्वस्थ और सुरक्षित रहें. मुस्कुराते रहिए, हर सवेरा एक नया सवेरा है.’

इस ट्वीट के बाद अशोक पंडित ने लिखा, ‘प्रियंका जी आपकी मां ने आपको गलत कहा है! हमारे इस नए साल को नवरेह कहते हैं नवरोज नहीं! दूसरा हम आज के दिन मीठा चावल नहीं बनाते! नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी का ट्वीट पढ़ लीजिए समझ आ जाएगा!’ सोशल मीडिया पर अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले अशोक पंडित ने शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के खत्म होने पर भी ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, पनौती हटी! ग्रहण हटा! जहर हटा! देश के दुश्मन हटे! अब कोरोनावायरस भी हटेगा !

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >