Bollywood News: 60 की उम्र में हीरो रोमांस करे, हीरोइन क्यों नहीं? एक्ट्रेस मोना सिंह ने जताई आपत्ति

Bollywood News: एक्ट्रेस मोना सिंह ने फिल्मों में उम्र से बड़े किरदार निभाने और बॉलीवुड में महिलाओं की ‘एक्सपायरी डेट’ पर खुलकर बात की है. उनका कहना है कि 60 साल के हीरो रोमांस कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं को लेकर सोच अलग है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Bollywood News: करीना कपूर खान की बड़ी बहन से लेकर सनी देओल की पत्नी तक मोना सिंह ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उम्र उनके लिए कभी रुकावट नहीं बनी. लेकिन अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की उम्र को लेकर बनी सोच पर खुलकर सवाल उठाए हैं. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. मोना सिंह उन एक्ट्रेसेज में हैं, जिन्हें स्क्रीन पर अपनी उम्र से बड़े किरदार निभाने में कोई झिझक नहीं होती. ‘3 इडियट्स’ में मोना सहस्रबुद्धे हों, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में गुरप्रीत कौर या फिर ‘बॉर्डर 2’ में सिमी कलेर हर किरदार में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. इनमें से कई रोल ऐसे थे, जहां वह अपनी असली उम्र से बड़ी महिला के किरदार में नजर आईं.

ऑन स्क्रीन उम्र को लेकर क्या सोचती हैं मोना

हाल ही में एक मीडिया कंपनी से बातचीत के दौरान मोना ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनकी ऑन-स्क्रीन उम्र को लेकर क्या सोचते हैं. उनके मुताबिक, वह खुद को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं और जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं. जब उनसे पूछा गया कि लोग क्यों कहते हैं कि वह स्क्रीन पर बूढ़ी दिखती हैं, तो मोना ने साफ कहा, “ये सिर्फ एक किरदार है और वही मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट करता है.”

महिलाओं की एक्सपायरी डेट पर खुलकर बोलीं

इसी बातचीत में मोना सिंह ने बॉलीवुड में महिलाओं की तथाकथित “एक्सपायरी डेट” पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि हमारी इंडस्ट्री में पुरुष 60 की उम्र में भी रोमांटिक हीरो बन सकते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए ऐसा नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी इस सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया.

कोहरा 2 में पुलिस ऑफिसर के रोल में मोना

बता दें, 2026 मोना सिंह के लिए काफी खास रहा है. साल की शुरुआत में वह वीर दास की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक डॉन के रोल में दिखीं. इसके अलावा ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की पत्नी बनीं और अब वह वेब सीरीज ‘कोहरा 2’ में बरुण सोबती के साथ एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी, जो 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh FIR: बुरे फंसे रणवीर सिंह, मिमिक्री करना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >