2024 में धूम मचाने आ रही हैं ये धांसू फिल्में, कहानी-स्टार कास्ट ऐसे, जो रुकने नहीं देगी एंटरटेनमेंट का सिलसिला

Upcoming Films Of 2024: साल 2024 काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि आने वाले महीनों में कई धांसू फिल्में रिलीज होने वाली है, जो आपको खूब एंटरटेन करेगी. इसमें मिस्टर एंड मिसेज माही से लेकर छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान शामिल है.

Upcoming Films Of 2024: आज हम आपको बताने जा रहे हैं 2024 में आने वाली एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूवीज के बारे में, जो आपको एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इन अपकमिंग फिल्म्स को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं 2024 की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट.

Srikanth

श्रीकांत (Srikanth)
तुषार हीरानंदानी की फिल्म श्रीकांत 10 मई 2024 को रिलीज हो गई है. राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ जैसे बेहतरीन किरदार देखने को मिल जाएंगे. श्रीकांत इंडस्ट्रलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म है. 2 घण्टे 14 मिनट की यह फिल्म आपके जिंदगी जीने के मायने बदल देगी. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक जन्म से अंधा लड़का काफी मुश्किलों को सामना करने के बाद अपने सपनो को पूरा करता है.

Mr And Mrs Mahi

मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi)
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर मिस्टर एंड मिसेज माही सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को दस्तक देगी. इसका डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है. यह फिल्म भारत के चहिते क्रिकेट प्लेयर एमएस धोनी की कहानी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

Read Also-IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan

छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान (Chhota Bheem and the Curse of Damyaan)
छोटा भीम हर किसी का पसंदीदा कार्टून करैक्टर है. ऐसे में डायरेक्टर राजीव चिलाका इसी बात को ध्यान में रखते हुए 31 मई 2024 को छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान ला रहे हैं. जिसमें आपको मकरंद पांडेय और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

Chandu Champion

चंदू चैंपियन (Chandu Champion)
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज होगी. स्पोर्ट्स ड्रामा में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Read Also- Bastar: The Naxal Story OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी अदा शर्मा की बस्तर, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

Emergency

इमरजेंसी
कंगना रनौत और अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी. यह फिल्म इंदिरा गांधी की एक बायोपिक फिल्म है. फिल्म 1975 में लगे पूरे भारत में इमरजेंसी का दृश्य दर्शाता है.

Kalki

कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)
नाग आश्विन की अपकमिंग फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होगी. फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. अमिताभ बच्चन फिल्म में अश्वथामा का किरदार निभाने वाले हैं.

Read Also- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा

रिपोर्ट- शीतल चौबे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >