Bollywood Crew Food: बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे काम करने वाले क्रू मेंबर्स की थाली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. फिल्म और टीवी शूटिंग सेट्स पर कथित तौर पर बासी, अधपका और अस्वच्छ खाना परोसे जाने की शिकायत सामने आई है. अब Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने महाराष्ट्र FDA Commissioner तुकाराम मुंढे से शूटिंग सेट्स पर अचानक छापेमारी और जांच की मांग की है.
सेट पर मिलने वाले खाने को लेकर शिकायत
FWICE ने 11 अगस्त को FDA Commissioner को पत्र लिखकर फिल्म और टीवी सेट्स पर food safety की जांच कराने की मांग की. संगठन के मुताबिक, उसे लंबे समय से क्रू मेंबर्स की ओर से खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायतें मिल रही हैं.
FWICE का दावा है कि कुछ शूटिंग लोकेशंस पर कर्मचारियों को ऐसा खाना दिया जाता है जो बासी या ठीक से पका हुआ नहीं होता. संगठन ने खाने को तैयार करने और स्टोर करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं.
साफ पानी और Hygiene पर भी सवाल
मामला सिर्फ खाने की क्वालिटी तक सीमित नहीं है. FWICE ने शूटिंग सेट्स पर clean drinking water, proper dining area और sanitation जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी चिंता जताई है.
शूटिंग सेट पर क्रू मेंबर्स कई-कई घंटे काम करते हैं. ऐसे में उन्हें सुरक्षित और साफ खाना मिलना जरूरी है. FWICE ने इसी को आधार बनाकर FDA से सख्त निरीक्षण की अपील की है.
Film City में हो Surprise Inspection
FWICE ने Film City, Goregaon समेत मुंबई के प्रमुख shooting और production hubs पर surprise inspections की मांग की है. संगठन चाहता है कि FDA की टीम बिना पहले से सूचना दिए सेट्स पर पहुंचकर catering facilities, food preparation, storage और hygiene standards की जांच करे.
अब सवाल यह है कि जिस इंडस्ट्री में करोड़ों रुपये फिल्मों के सेट और सितारों की सुविधाओं पर खर्च होते हैं, वहां कैमरे के पीछे काम करने वाले लोगों के खाने की गुणवत्ता को लेकर ऐसी शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं? FWICE की मांग के बाद अब FDA की कार्रवाई पर सबकी नजर है.
