दीपिका पादुकोण से लेकर रुबीना दिलैक तक, जब सेलेब्स अपनी जिंदगी से परेशान होकर करना चाहते थे आत्महत्या

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर चीज जितनी अच्छी दिखती है, उतनी होती नहीं. हर बार स्टार्स को देखकर ऐसा लगता है कि उनकी लाइफ कितनी अच्छी है, लेकिन अंदर की बात कोई नहीं जानता. कभी-कभी उनके मन में भी कई ऐसे ख्याल आते हैं, जो उन्हें परेशान करता है.

मृणाल ठाकुर

लोकप्रिय बी-टाउन अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने एक बार शेयर किया था कि उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे. उन्हें कहते थे कि वह कभी भी हिरोइन नहीं बन सकती. जिसके बाद उन्हें अत्महत्या करने के अजीब ख्याल मन में आने लगे थे. एक बार तो उनका ट्रेन से कूदने का मन भी हुआ था.

दीपिका पादुकोण

पठान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त ऐसा था, जब वह अत्महत्या करना चाहती थी. उस वक्त उनकी मां ने काफी सपोर्ट किया था.

उर्फी जावेद

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने खुलासा किया कि उनके मन में आत्महत्या के कई बार ख्याल आए थे. एक बार तो उन्होंने सोच लिया था वह अपनी जिंदगी खत्म कर देंगी. हालांकि उनके दोस्तों ने इससे बाहर निकलने में काफी मदद की.

रुबीना दिलैक

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ने खुलासा किया कि उन्हें भी अत्महत्या जैसे ख्याल आया करते थे. अपने रिलेशनशिप की वजह से वह टूट गई थी. हालांकि बाद में फैमिली और दोस्तों के साथ रहकर वह ठीक हुई.

मनोज बाजपेयी

द फैमिली मैन फेम स्टार और बॉलीवुड के दिग्गज स्टार मनोज बाजपेयी आज अपनी मेहनत से करियर की ऊंचाई पर पहुंचे हैं. हालांकि एक वक्त था जब उन्हें लगता था कि वह अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगे. इतना ही नहीं एनएसडी में 3 बार रिजेक्ट होने के बाद वह आत्महत्या करना चाहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >