'आतंक की आरोपी बन जाती हैं सांसद, सवाल पूछने वाला एंटीनेशनल', स्वरा भास्कर ने साधा प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना

Swara Bhaskar-अपने विवादित बयानों से बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा चर्चा में रहती है. स्वरा बिटिया उत्सव कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचीं थी.

मुंबई: अपने विवादित बयानों से बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) हमेशा चर्चा में रहती है. स्वरा बिटिया उत्सव कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचीं थी. इस दौरान स्वरा भास्कर को लेकर कुछ लोगों ने कमेंट कर दिया. उनके फ्लैक्स पर एंटीनेशनल लिख दिया. इस पर स्वरा ने कहा कि लिखने वाले शख्स का शुक्रिया.

इस दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि, ‘अगर मैं सवाल उठाती हूं तो मुझ पर एंटीनेशनल का आरोप लगता है, लेकिन जिन सांसद पर आतंकवादी होने का आरोप लगता है उन पर कोई कुछ नहीं बोलता है.’

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, ‘अब हम ऐसे वक्त में आ गए हैं, जहां सवाल करने पर आप पर एंटीनेशनल होने के आरोप लगते हैं. मेरे ऊपर भी एक केस कानपुर में दर्ज हो चुका है और हो सकता है कि यहां भी केस दर्ज हो जाए.’

दरअसल, स्वरा भास्कर का इशारा बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तरफ था, जो 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट में आरोपी हैं. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी.

हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक टीवी डिबेट में हिस्सा लिया था, जिसमें वह सीएए और एनआरसी के मुद्दों पर फंसती नजर आयी थी. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर उनके कम ज्ञान के लिए काफी ट्रोल किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >