Kareena Kapoor ने ली Instagram पर एंट्री, ऐसा है पहला पोस्‍ट

Kareena Kapoor Instagram Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है. करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट भी शेयर कर दी है.

Kareena Kapoor Instagram Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है. करीना ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट भी शेयर कर दी है. खबर लिखे जाने तक करीना के इंस्टाग्राम पर 6.69 लाख के करीबन फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अभी तक किसी को फॉलो नहीं किया है.

करीना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट हैं. एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं. वहीं दूसरी पोस्ट में करीना ने अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बैठी हुईं हैं. फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा है- The cat’s out of the bag. #HelloInstagram. बता दें कि करीना का यह इंस्टाग्राम अकाउंट ऑफिशियल है.

बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर आने को लेकर करीना बातें कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था, मुझे पता है मेरे फैन क्लब पर भी 6-7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. मेरे बहुत सारे फैन्स ये पेज चलाते हैं. मैं कह सकती हूं कि जल्द मेरा ऑफिशियल पेज होगा, जो समय आने पर बनेगा. लेकिन इसे कोई और चलाएगा. इस पर मेरे काम और फिल्म के अपडेट होंगे, लेकिन कुछ पर्सनल नहीं होगा.

करीना के इस अकाउंट को फॉलो करने वालों में कृति सेनन, अमृता अरोड़ा, मनीष मल्‍होत्रा, सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा जैसे स्‍टार्स के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >