Operation Sindoor: रेड 2 के खलनायक से अमिताभ बच्चन तक, फिल्म इंडस्ट्री पर छाया देशभक्ति का खुमार

Operation Sindoor के तहत पकिस्तान पर हुए हमले के बाद भारत के फिल्मी सितारों का रिएक्शन सामने आया है, जिसके मुताबिक सभी में देशभक्ति की भावना जोरों पर है.

Bollywood Actors on Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान को आखिरकार मुंहतोड़ जवाब दे डाला है. 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया है. यह हमला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किया गया है. अब इसपर पूरा देश खुशी से झूम उठा है. भारतीय सरकार से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज तक में देशभक्ति सिर चढ़कर बोल रहा है. इसमें फिल्मी इंडस्ट्री भी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय सेना की इस गौरवशाली क्षण में पीठ थपथपाई है.

फिल्मी सितारों में जगी देशभक्ति की भावना

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा भारत सेहम गया था. इस घटना में कई महिलाओ का सुहाग छीना, कई बच्चों के सिर से पिता का साया गया और बहुत सी माताओं के बेटे युवा अवस्था में इस दुनिया से विदा हो गए. लेकिन अब भारत ने इसका बदला ले लिया है. इससे गदगद होते हुए बॉलीवुड स्टार्स जैसे रेड 2 विलेन रितेश देशमुख से लेकर अनुपम खेर, निमरत कौर, मधुर भंडारकर और अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है.

अमिताभ बच्चन ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था.

पाकिस्तान के इन ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में जैश के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक से तबाह किया गया है, जिसमें मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर (02) शामिल है.

यह भी पढ़े: Operation Sindoor पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बयान, हानिया आमिर से माहिरा खान तक ने कहा- कायरतापूर्ण हरकत…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >