Bobby Deol's Statement: बॉबी देओल साउथ सिनेमा की फिल्मों में विलेन का रोल निभा रहे हैं. 'एनिमल' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी है. अब वह विजय की फिल्म 'जना नायकन' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉबी ने विजय, पवन कल्याण और नंदामुरी बालकृष्ण के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया और एक मजेदार किस्सा बताया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.
Bobby Deol On South Stars: बोले- 'मेरे साथ काम करने वाले मंत्री बन जाते हैं'
द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिन साउथ सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने काम किया, वे सभी पॉलिटिशियन बन गए. उन्होंने कहा, "मैंने नंदामुरी बालकृष्ण के साथ 'डाकू महाराज' और पवन कल्याण के साथ 'हरि हर वीरा मल्लू' में काम किया. सबसे मजेदार बात यह है कि जिन-जिन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया, वे मंत्री बन गए. मैं तो बस मजाक कर रहा हूं." बॉबी ने यह बात पूरी तरह हंसी मजाक में कही थी. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Bobby Deol On Vijay: एक्टर ने बताया क्यों प्रमोशन से दूरी बनाकर रखते हैं विजय
बॉबी ने बताया कि 'जना नायकन' की रिलीज में देरी हुई, लेकिन इस दौरान उनकी विजय से ज्यादा बातचीत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि विजय प्रमोशन से दूर रहना पसंद करते हैं और उनका पूरा भरोसा अपने काम पर होता है. बॉबी ने कहा, "विजय ज्यादा प्रमोशन नहीं करते. वह मानते हैं कि उनका काम ही उनके लिए बोलेगा और यही उनकी ताकत है."
Bobby Deol in South Cinema: 'एनिमल' के बाद कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए एक्टर
'एनिमल' के बाद बॉबी देओल साउथ की कई बड़ी फिल्मों में विलेन बनकर नजर आए हैं. 'कंगुवा', 'डाकू महाराज', 'हरि हर वीरा मल्लू' और अब 'जना नायकन' में उनके किरदारों को काफी चर्चा मिल रही है. उनकी पैन इंडिया मौजूदगी लगातार मजबूत होती जा रही है.
Bobby Deol On Working With Suriya: 'कंगुवा' स्टार ने सूर्या के साथ अपना एक्सपीरियंस को किया शेयर
बॉबी देओल ने इंटरव्यू में साउथ एक्टर सूर्या के साथ अपनी फिल्म 'कंगुवा' के एक्सपीरियंस को भी याद किया. उन्होंने कहा कि भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन शूटिंग के दौरान सूर्या के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी. उन्होंने बताया कि सूर्या बेहद सहज और मिलनसार इंसान हैं. उनकी पत्नी ज्योतिका का मुंबई से पुराना रिश्ता होने की वजह से दोनों के बीच बातचीत करना और भी आसान रहा. सूर्या के साथ काम करना उनके लिए एक मेमोरेबल एक्सपीरियंस था.
ये भी पढ़ें: पहले दिन 'जन नायकन' हुई हिट या फुस्स? जानें विजय की आखिरी फिल्म ने कितना किया कलेक्शन
