B'day Spl: इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे Manoj Bajpai, 2 महीने में तोड़ दी थी पहली शादी

Manoj Bajpai का बर्थडे है और वो 51 साल के हो गये है. मनोज ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किये हैं और बिना गॉड फॉदर के आज इंडस्ट्री के जाने- माने स्टार हैं.

Happy Birthday Manoj Bajpai: आज बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का बर्थडे है और वो 51 साल के हो गये है. मनोज ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किये हैं और बिना गॉड फॉदर के आज इंडस्ट्री के जाने- माने स्टार हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई. मनोज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम उनकी जिंदगी के बारे में ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आप जानते भी नहीं होंगे.

एक समय था जब मनोज फिल्मों से लगभग गायब ही हो गए थे. इस मुश्किल दौर पर बात करते हुए मनोज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो अच्छा काम ना मिलने कि वजह से मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना चुके थे लेकिन उनकी बीवी ने रोक लिया. मनोज ने कहा था कि ‘लगभग दस साल पहले मेरी एक फिल्म आयी थी ‘1971’ जिसे दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले थे. इस फिल्म को ठीक से डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया गया था और लोग इस फिल्म को नहीं देख पाए. फिल्म ना चलने का दुःख मुझे आज भी होता है. बस इसी फिल्म के बाद मेरे पास ऑफर आने कम हो गए. जो आये भी वो मन के नहीं थे.’

मनोज ने आगे कहा, जैसे ही उन्हें प्रकाश झा की रणबीर और कटरीना स्टारर फ़िल्म ‘राजनीति’ मिली उसके बाद से उनकी जिन्दगी पटरी पर आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा.

मनोज बाजपेयी की निजी जिंदगी की बात करें उन्होंने स्ट्रगलिंग के दौर में दिल्ली की एक लड़की से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पायी. कहा जाता है कि मनोज और उनकी पहली पत्नी 2 महीने में ही अलग हो गए थे. उनके अलग होने की वजह मनोज का स्ट्रगलिंग टाइम माना जाता है. नेहा और मनोज वाजपेयी की पहली मुलाकात फिल्म ‘करीब’ के रिलीज के बाद हुई थी. नेहा की फिल्म ‘करीब’ और मनोज की फिल्म ‘सत्या’ एक साथ ही रिलीज हुई थी.

Also Read: सिग्नल पर किया था नीता को प्रपोज, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है मुकेश अंबानी की ये लव स्टोरी

मनोज और नेहा ने फिल्म ‘करीब’ के रिलीज होने के बाद ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. दोनों ने साल 1998 में डेटिंग शुरू की थी. लगभग 7 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली. दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम अवा नायला है.

बता दें कि नेहा भी मनोज की तरह ही बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं. नेहा का असली नाम शबाना रजा है. बॉलीवुड फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >