बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के घर आई लक्ष्मी, शादी के छह साल एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, देखें तसवीरें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पेरेंट्स बन गए है. एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के बाद पापा करण के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.

Bipasha Basu-Karan Singh Grover Welcomes Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर एक बड़ी खुशखबरी आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खबर से पापा करण के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. बता दें कि बिपाशा और करण शादी के छह साल बाद मम्मी-पापा बने है. दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी.

बिपाशा-करण ने बेबी गर्ल का किया स्वागत

बिपाशा बसु की टीम के मुताबिक एक्ट्रेस ने नन्ही परी को जन्म दिया है. हालांकि अभी दोनों कपल की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है. इस खबर से जहां परिवार के सभी लोग खुश है, वहीं फैंस भी कपल को ढेर सारी बधाईयां दे रहे है. सभी बेबी की एक झलक पाने के लिए बेताब है. बिपाशा और करण की लाइफ में इस बच्चे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है. एक्ट्रेस ने 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. एक्ट्रेस ने इसके बाद कई मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाई थी. जिसमें एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लग रही थी. इस जर्नी के दौरान एक्ट्रेस को फैंस का काफी प्यार मिला था.

Also Read: बिपाशा बसु ने पैपराजी के सामने करण सिंह ग्रोवर का उड़ाया मजाक, बोली- पापा बनने वाला है लेकिन… VIDEO
बिपाशा-करण की लव स्टोरी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अलोन (2015) के सेट पर मिले थे. इस जोड़ी ने अक्सर इंटरव्यू में साझा किया था कि यह पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन वे साथ रहते-रहते एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. दोनों कपल ने 30 अप्रैल, 2016 को एक स्टार-स्टडेड शादी समारोह में एक दूसरे संग सात फेरे लिए. बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी होस्ट किया. इसमें सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अन्य जैसे टिनसेल शहर के लोग शामिल हुए. इस जोड़े ने छह साल बाद मां-पापा बनने की खुशी हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >