Bipasha Basu Baby Shower: जल्द होगा बिपाशा बसु की गोद भराई, जानें थीम से लेकर सबकुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही है. बता दें कि शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. ऐसे में कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. जल्द ही दोनों बेबी शॉवर की पार्टी देने जा रहे हैं. यहां जानिए डेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दोनों शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. अपनी प्रेगनेंसी फेज को इन-दिनों होने वाली मॉम यानी बिपाशा काफी ज्यादा एंजॉय कर रही है. उन्हें अक्सर कैफे या फिर पार्लर के बाहर स्पॉट किया जाता है. कई बार तो अभिनेत्री अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिखती है. दोनों कपल अपने बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब ये दोनों जल्द की अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एक ग्रैंड बेबी शॉवर की पार्टी रखने वाले है. ये पार्टी 23 सितंबर को होने की उम्मीद है.

ये होगी पार्टी की थीम

बिपाशा बसु की करीबी दोस्त समारोह को होस्ट करेंगी. इस पार्टी में उनके फैमिली और कुछ दोस्तों को इनवाइट किया जाएगा. अब बेबी शॉवर का टैग लाइन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिपाशा की गोद भराई के निमंत्रण कार्ड की टैगलाइन में लिखा था, “एक छोटा बंदर रास्ते में है”. गोद भराई की थीम “लेडीज-पिंक एंड पीचिस; जेंट्स-लैवेंडर एंड ब्लूज” होगी. इसके अलावा, इनविटेशन कार्ड में कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों का भी जिक्र किया गया है.

बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी ग्लो

बिपाशा बसु का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में बिपाशा के चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. वो पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आईं. उन्होंने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और इसे व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया. इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं. उन्होंने बाहर निकलते ही पैपराजी से पूछा- कैसे हैं आप लोग? इसके बाद पैपराजी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा वो बहुत खुश और हैप्पी हैं. उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिये और बाय बाय करती हुई गाड़ी में बैठ गईं.

Also Read: Brahmastra 2: तो कुछ ऐसी होगी ब्रह्मास्त्र-पार्ट टू की कहानी, अयान मुखर्जी ने किया खुलासा
16 अगस्त को की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

बता दें इसी साल 16 अगस्त को बिपाशा और करण ने खुशखबरी साझा की थी. बिपाशा ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे. सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था, इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे.” उनके इस पोस्ट पर प्रशंसकों की बधाईयों का तांता लग गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >