OTT पर अभी देख डालें ये बायोपिक फिल्में, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगी जीवन जीने की समझ

OTT: इस वीकेंड अगर आप रोमांटिक, थ्रिलर और हॉरर जैसी कॉमेडी देखकर बोर हो गए हैं, तो हम आपके लिए कुछ बायोपिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको ज्ञान मिलेगा.

OTT: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी मैं अटल हूं जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. इस मूवी में भारत के अटल जी के जीवन के हर एक पहलू को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रखा और जीवन भर संघर्ष किया.

Sardar Udham

सरदार उधम (Sardar Udham)
सरदार उधम फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है. इसे साल 2021 में रिलीज किया गया था. इसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर आ रहे है. इसकी कहानी उधम सिंह के जीवन पर बनी है. जिन्होंने जलियावाला बाग में हुई हिंसा का बदला लंदन जाकर लिया था. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Chhapaak

छपाक (Chhapaak)
छपाक फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है और दीपिका पादुकोण ने निर्मित किया है. फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी दिखाई गई है की कैसे उनपर 15 साल की उम्र में एक 34 साल के आदमी ने तेजाब फेंक दिया था, क्यकि लक्ष्मी ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया था. फिल्म में (दीपिका पादुकोण) लक्ष्मी के रोल में है. दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में विक्रांत मैसी भी नजर आ रहे है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Shershaah

Also Read- Thriller Movies On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें ये अंडररेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

शेरशाह (Shershaah)
शेरशाह का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया है. इसकी कहानी परमवीर चक्र विजेता कप्तान विक्रम बत्रा के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया है और कियारा आडवाणी ने विक्रम की लवर डिंपल चीमा का रोल निभाया है. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Gunjan Saxena: The Kargil Girl

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena: The Kargil Girl)
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. इसकी कहानी पहली भारतीय महिला एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर है. इसमें जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का रोल निभाया है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Super 30

सुपर 30 (Super 30)
सुपर 30 एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है और इसे विकास बहल ने निर्देशित किया है. इसकी कहानी मैथमटिशन आनंद कुमार के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का रोल निभाया है और मृणाल ठाकुर ने उनकी लवर सुप्रीया का रोल निभाया है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Also Read- Kota Factory से लेकर Jamtara तक, इन वेब सीरीज को IMDb पर मिली है जबरदस्त रेटिंग, जरूर OTT पर करें एंजॉय

M.S.Dhoni The Untold Story

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (M.S.Dhoni The Untold Story)
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है. इसकी कहानी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के उपर बेस्ड है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाया है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Rocketry : The Nabi Effect

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (Rocketry : The Nabi Effect)
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट जो फॉर्मर सांइटिस्ट ऑफ इंडियन स्पेस रिर्सच ऑर्गेनाइजेसन और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर है. आर माधवन ने फिल्म में नंबी नारायणन का रोल निभाया है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

Also Read-Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, नोट कर लें डेट

Sam Bahadur

सैम बहादुर (Sam Bahadur)
सैम बहादुर फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बेस्ड है. इसका निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है. इसमे विक्की कौशल सैम बहादुर के रोल में नजर आ रहे है. आप इसे जी5 पर देख सकते है.

Neerja

नीरजा (Neerja)
नीरजा फिल्म एयर होस्टेस नीरजा के जिंदगी पर बनी है. नीरजा एक एयर होस्टेस थी, जिन्होंने 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 में आतंकवादिया से लोगों की जान बचाते हुए खुद की जान दे दी थी. इसमें नीरजा का रोल सोनम कपूर निभा रही है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Also Read-OTT: देखें लोकप्रिय किताबों पर बनी ये 10 बेहतरीन फिल्में – वेब सीरीज, जानें लिस्ट में क्या-क्या है शामिल

Gangubai Khatiawadi

गंगूबाई काठियावाड़ी( Gangubai Khatiawadi)
गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है. यह एक बायोपिक-ड्रामा फिल्म है. इसमे आलिया भट्ट गंगूबाई के रोल में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर बेस्ड है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

12th fail

12वीं फेल (12th Fail)
12वीं फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर बेस्ड है. इसका निर्देशन, निर्माण और लेखन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है. इसमें आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के कठीन जीवन को दिखाया गया है. फिल्म में विक्रांत मैसी मनोज कुमार के रोल में नजर आ रहे हैं. इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते है.

Also Read- Murder Mubarak OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई मर्डर मुबारक, अभी घर बैठे करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >