Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान या एल्विश यादव, कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर?

शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का ग्रैंड फिनाले आज है. जीतने वाले को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और चमचमाती ट्राफी मिलेगी. ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर देख सकते है.

Bigg Boss OTT Season 2 Grand Finale: शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का ग्रैंड फिनाले आज है. आज रात टॉप 5 अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे में से एक विनर बन जाएगा. विनर का नाम जानने के लिए बस कुछ और समय का इंतजार करना होगा. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि विनर अभिषेक या एल्विश में से कोई एक ही बनेगा. जीतने वाले को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और चमचमाती ट्राफी मिलेगी. ग्रैंड फिनाले जियो सिनेमा पर देख सकते है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2, 17 जून को 14 प्रतियोगियों के साथ शुरू हुआ, जिसमें पुनीत सुपरस्टार, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, ​​बेबिका धुर्वे, साइरस ब्रोचा, अभिषेक मल्हान, आलिया सिद्दीकी, फलक नाज़, अविनाश सचदेव, जद हदीद, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, और पलक पुरसवानी. 4 सप्ताह के बाद, एल्विश यादव, आशिका भाटिया के साथ, वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >