Bigg Boss OTT 3 की विनर सना मकबूल क्या जल्द करेंगी शादी, ब्वॉयफ्रेंड श्रीकांत ने रिलेशनशिप किया कंफर्म

Bigg Boss OTT 3 की विजेता सना मकबूल और उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने अपने रिश्ते को कुबूल कर लिया है और जल्द ही वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Bigg Boss OTT 3 की विनर सना मकबूल इस वक्त डबल सेलिब्रेशन कर रही हैं. पहली वजह है, बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी और 25 लाख का इनाम. वहीं, दूसरी वजह उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी के साथ रिश्ता पक्का होना. इसकी मुहर खुद उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत ने लगाई है. सना बिग बॉस घर के अंदर रह कर अपने फैंस को कई बात इस बात का हिंट दे चुकी थीं कि घर के बाहर एक खास इंसान उनका इंतजार कर रहा है.

2 महीने में सब पता चल जाएगा

सना मकबूल के बॉयफ्रेंड से जब पैपराजी ने उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपने रिश्ते को कुबूलते हुए कहा कि, 2 महीने में आप लोगों को सब पता चल जाएगा. सबको शादी में आना है. हां, हम साथ हैं. जल्द शादी करेंगे और गुड न्यूज भी देंगे. सब चीजें होंगी पर थोड़ा समय दीजिए.’

Also Read Bigg Boss OTT 3 Winner: प्राइज मनी का क्या करेगी विनर सना मकबूल, कहा- एक बेटी हमेशा चाहेगी…

Also Read Bigg Boss OTT 3: कौन हैं विनर सना मकबूल, जिनके होठों पर लगे हैं 121 टांके, खास शख्स संग मनाया जीत का जश्न

करोड़पति बिजनेसमैन हैं सना के बॉयफ्रेंड

सना मकबूल और उनके बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की. वह इसे प्राइवेट ही रखना चाहते थे. लेकिन अब जबकि दोनों ने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है तो बता दें कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. श्रीकांत एक करोड़पति बिजनेसमैन और लोन कंपनी के संस्थापक हैं. सना भी इस कंपनी की सीईओ हैं.

सना मकबूल का वर्कफ्रंट

सना मकबूल जल्दी ही एकता कपूर के कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल नागिन में नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पिछली बार वह खतरों के खिलाड़ी के सीजन 11 में नजर आई थी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >