Bigg Boss OTT 3: तैयार हो जाए, इस महीने से शुरू हो रहा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’, प्रोमो देख फैंस बोले- एकदम झक्कास

Bigg Boss OTT 3: आखिरकार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर अपडेट आ गया है. शो किस महीने से शुरू होगा, इसका खुलासा हो गया है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव विनर बने थे.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हुआ. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर नया अपडेट आया है. जियो सिनेमा ने इस राज से पर्दा हटा दिया है कि शो कब से आएगा. मेकर्स ने तीसरे सीजन को लेकर एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें पिछले सीजन के हाइलाइट्स दिखाए गए है. शहनाज गिल और एल्विश यादव की झलक देख फैंस खुश हो जाएंगे. आपको बताते है शो कब से आएगा.


बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो
जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो जारी किया. इसमें बताया गया कि दर्शक अगले महीने से इसे देख पाएंगे. हालांकि अभी डेट को लेकर खुलासा नहीं किया गया है. वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है, जो कहता है, “ये वायरल मोमेंट सब भूल जाओगे! बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन देख कर बाकी सब भूल जाओगे. क्योंकि ये सीजन होगा खास! एकदम झक्कास.” बता दें कि इसे आप जियोसिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं.

Bigg Boss OTT 3: क्या सलमान खान नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को होस्ट, जानें क्या कहती है लेटेस्ट रिपोर्ट

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3, सलमान खान के शो में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल


बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुपर उत्साहित. एक अन्य यूजर ने लिखा, “सीजन 3 के लिए इंतजार नहीं कर सकता!” वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो इस सीजन सलमान खान शो को होस्ट नहीं करेंगे. बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार, इस सीजन सलमान की जगह अनिल कपूर शो को होस्ट करेंगे. सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त है, इस वजह से उनके पास वक्त नहीं है. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन 2021 में आया था, जिसमें दिव्या अग्रवाल विनर बनी थी. बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव विनर बने थे.

Shah Rukh Khan: लू लगने के बाद शाहरुख खान हॉस्पिटल में एडमिट, जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- भगवान ने चाहा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >