क्या Bigg Boss 18 में भाग लेंगे रणवीर शौरी, बिग बॉस ओटीटी 3 फाइनलिस्ट बोले- रियलिटी टीवी को अपनाना…

Bigg Boss 18: बॉस ओटीटी 3 जबसे खत्म हुआ है, तबसे बिग बॉस 18 की चर्चा तेज हो गई है. हर कोई जानना चाहते हैं कि नए सीजन में कौन से स्टार्स भाग लेंगे. अब बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे रनर अप बने रणवीर शौरी ने बताया कि क्या वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे.

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी 3 काफी हंगामे, लड़ाई-झगड़े और जबरदस्त गेम प्लान के बाद आखिरकार खत्म हो गया है. अनिल कपूर की ओर से होस्ट किया जाने वाला विवादास्पद रियालिटी शो की विनर सना मकबूल बनी. वहीं नेजी फर्स्ट रनरअप रहें. जैसे ही ग्रैंड फिनाले हुआ, बिग बॉस 18 ट्रेंड करने लगा. फैंस ये जानना चाहते थे कि क्या इस सीजन से कोई ऐसा कंटेस्टेंट होगा, जो सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाले शो में भाग लेगा. बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे रनर अप बने रणवीर शौरी ने बताया कि क्या वो बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे.

क्या बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे रणवीर शौरी

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद रणवीर शौरी ने मीडिया संग बातचीत की. उन्होंने अपने सफर, सना मकबूल से हार और अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कई खुलासे किए. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस 18 में भाग लेना चाहेंगे. इस पर रणवीर शौरी ने कहा कि उनका रियलिटी शो से काम खत्म हो गया है. उन्होंने कहा उनकी बिग बॉस जर्नी अभी और हमेशा के लिए समाप्त हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि उनका जीवन रियलिटी शो से दूर है और वह फिल्में, वेब सीरीज और बहुत कुछ करना चाहते हैं.

Also Read- Bigg boss ott 3 winner: सना मकबूल बनीं बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता, फिनाले की हाइलाइट्स

Also Read- Bigg Boss 18: शोएब इब्राहिम ने बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रियालिटी शो में जरूर…

सना के विनर बनने पर क्या बोले रणवीर शौरी

उन्होंने कहा कि एक दौर होता है, जिससे हर अभिनेता गुजरता है और यही उनके लिए वह दौर था, जहां उन्हें रियलिटी टीवी को अपनाना था, लेकिन अब वह इससे आगे बढ़कर अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहते हैं. इसलिए वह निश्चित रूप से बिग बॉस 18 में नहीं जा रहे हैं. सना की जीत पर बात करते हुए रणवीर ने कहा, “विनर अक्सर वह होता है, जिन्हें बिग बॉस का फेवर मिलता है और सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करता है.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3 Winner: प्राइज मनी का क्या करेगी विनर सना मकबूल, कहा- एक बेटी हमेशा चाहेगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >