Bigg Boss OTT 2 के इन दो कंटेस्टेंट को देख फैंस को आ रही सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की याद,कह रहे Same To Same

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इन-दिनों अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी की दोस्ती फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. दोनों एक दूसरे संग अक्सर टाइम स्पेंट करते देखें जाते हैं. उनकी ट्विनिंग को देख फैंस को शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है.

सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 शुरुआत में भले ही धीमी रही हो, लेकिन अब फैंस को घर के अंदर की लड़ाई और कुछ लवस्टोरीज देख काफी ज्यादा मजा आ रहा है. उन्हें अभिषेक और बेबिका की लड़ाई हो या फिर मनीषा संग उनकी दोस्ती सभी काफी एंटरटेनिंग लग रही है. ऐसे में वीकेंड का वार में सलमान खान ने अनाउंस किया कि कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये शो दो हफ्ते और बढ़ाया जा रहा है.

मनीषा-अभिषेक की जोड़ी देख फैंस को आ रही सिड और शहनाज की याद

बिग बॉस ओटीटी के घर के अंदर एक सच्ची जोड़ी देखने को मिल रही है, जो गेम के अलावा भी एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े है. सभी घरवाले अगर इन-दोनों को किनारा भी कर देते हैं, फिर भी ये एक दूसरे संग रहते हैं. इनकी तीखी नोकझोक कहें या फिर साथ बैठकर बात करना सभी दर्शकों को खूब भा रहा है. ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि बिहार की मनीषा रानी और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की है. फैंस दोनों को प्यार से ‘अभीषा’ कह रहे हैं और स्टार्स की ट्विनिंग देख सभी को बिग बॉस 13 की फेमस जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की याद आ रही है. यूजर्स चारों की तुलना कर ढेर सारी रील्स भी बना रहे हैं.

https://twitter.com/anayabananaxe/status/1678149660592988164

https://www.instagram.com/reel/CuenJawgxkA/?igshid=NjFhOGMzYTE3ZQ==
शहनाज की तरह डायलॉग बोलती दिखी मनीषा रानी

दरअसल शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जिस तरह बिग बॉस 13 में एक दूसरे की केयर करते थे. जैसे सना सिड के बालों का मसाज करती थी. घंटे एक दूसरे संग बैठकर बात करना… छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे से झगड़ना… साथ ही जो लोग सिड को कुछ कहते थे, तो कैसे सना उनके लिए खड़ी होती थी और उन्हें गेम से ज्यादा सिड की चिंता होती थी. ये सब क्वॉलिटी फैंस को मनीषा और अभिषेक की जोड़ी में देखने को मिल रही है. मनीषा भी इसी तरह अभिषेक का ऐसे ही ख्याल रहती है. उन्हें एक डायलॉग भी बोलते हुए देखा गया, जो हुबहु शहनाज की याद फैंस को दिला रहा था. मनीषा ने कहा था, ”मैं फाड़ के रख दूंगी..अगर किसी ने तुम्हे कुछ भी कहा तो.” बता दें कि शहनाज ने भी सिड के लिए कहा था, ”मैं फाड़ के रख दूंगी सबको अगर कोई भी आया.. मुझे गेम नहीं जीतना है… मुझे तुम्हें जीतना है.”

https://www.instagram.com/reel/CudcqFpIDhO/?igshid=NjFhOGMzYTE3ZQ==

Also Read: Dipika Kakar अस्पताल से हुई डिस्चार्ज, बेटे को गोद में पकड़ पैपराजी को दिया पोज, देखें बेबी बॉय का पहला VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >