Bigg Boss OTT 2 के घर से पलक पुरसवानी हुई बेघर, जद हदीद की वजह से अनकम्फर्टेबल हुई आकांक्षा पुरी

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में दूसरा एलिमिनेशन हुआ, जिसमें पलक पुरसवानी घर से बेघर हो गई. इसके अलावा आकांक्षा पुरी और जद हदीद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आकांक्षा के करीब आते देखा जा सकता है, वहीं एक्ट्रेस इस हरकत से अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. बीते दिनों सलमान खान के साथ वीकेंड का वार हुआ, जिसमें शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ और पलक पुरसवानी घर से बाहर हो गईं. बता दें कि इस हफ्ते अविनाश सचदेवा, जिया शंकर और बेबिका भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे. इसके अलावा जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी के साथ ऐसी हरकत की, जिसकी वजह से एक्ट्रेस अनकम्फर्टेबल हो गई.

पलक पुरसवानी के निकलने से फैंस नाराज

पलक पुरसवानी के घर से जाने से सोशल मीडिया पर फैंस काफी निराश दिखे. एक यूजर ने कहा, “देखा बोला था पलक आउट होगी, जबकी होना बेबिका को था… कम से कम #palakpurusvani में इन तथाकथित बॉलीवुड और आईजीटीवी अभिनेताओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत थी, जो लोग मजबूत हैं और इन नेपोकिड्स के खिलाफ कहने की हिम्मत रखते हैं. इस शो ने बेबिका जैसे चापलूस, चिड़चिड़े, नेगेटिव व्यक्ति को बचाने के लिए सबसे पहले उन्हें बाहर निकाला, अच्छा खेला पलक.” दूसरे यूजर ने लिखा, “पलक और अधिक रुकने की हकदार थी..वोट भी ज़्यादा ही थे.”

जद हदीद ने आकांक्षा को किया अनकम्फर्टेबल

मॉडल जद हदीद को दर्शक काफी ज्यादा प्यार कर रहे हैं. उनकी और मनीषा रानी की केमिस्ट्री काफी एंटरटेनिंग लग रही है. हालांकि जबसे आकांक्षा बीबी हाउस में आई है, तबसे मॉडल उनकर लट्टू हो गये हैं. अब दोनों स्टार्स का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें आकांक्षा को गलत तरीके से छूते हुए स्पॉट किया गया. जद की ये हरकत एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐसा ना करने की हिदायत दे दी. वीडियो में, आकांक्षा और जद अन्य लोगों के साथ गार्डन एरिया में नजर आ रहे हैं. वे बात कर रहे थे, तभी जद ने अचानक उन्हें अपने हाथों में पकड़ लिया और अपने पास खींच लिया. आकांक्षा उनकी पकड़ से छूटने की कोशिश करती है और अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा लेती है. वह उनसे साफ़ कहती है, “ऐसा मत करो.” वह पूछता है, “क्यों?” वह कहती है, “पता नहीं. मुझे छूना इतना पसंद नहीं है.”

Also Read: Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ने आंकाक्षा पुरी को बताया फेक, इन तीन कंटेस्टेंट को मिली जेल की सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >