Bigg Boss OTT 2: फलक नाज-अविनाश सचदेव के बीच बढ़ी नजदीकियां, क्या बिग बॉस घर में शुरू हो रही नयी लवस्टोरी

बिग बॉस ओटोटी के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. जहां जिया शंकर, बेबिका और मनीषा रानी में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. वहीं फलक नाज और अविनाश सचदेव के बीच कुछ खिचड़ी पकती भी दिखाई दी. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दोनों प्यार में हैं.

ऐसा लगता है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर में कुछ दिलचस्प चल रहा है, और जिया शंकर और जद हदीद को ये बात पता चल गई है. हालिया एपिसोड में अविनाश को जद हदीद ने फलक को लेकर चिढ़ाया. जिसके बाद एक्टर शर्म से लाल हो गये थे. अब एक बार फिर जब जिया शंकर ने मौके का फायदा उठाया और फलक नाज का नाम अविनाश संग जोड़ा, तो वह शर्मा कर वहां से चली गई. इन सब को देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस के घर में नई लवस्टोरी स्टार्ट हो गई है.

अविनाश और फलक की दोस्ती

लेटेस्ट एपिसोड में, फलक नाज और अविनाश सचदेव को अपने नाश्ते का आनंद लेते हुए दिखाया गया. चाय पीते समय फलक की जीभ गलती से जल जाती है और वह अविनाश को इसके बारे में बताती है. जवाब में, अविनाश ने कहा, “क्या मुझे कुछ देना चाहिए” उन्होंने इसे लिपसिंक किया, जिसके बाद फलक के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. फिर अविनाश कहते हैं, “अभी सुबह है, इसके लिए सही समय नहीं है.” फलक ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, “मुझसे इस तरह बात मत करो.” बाद में, लंच करते समय, अविनाश फलक को अपने खाना में से एक कौर खिलाते हैं.

फलक को लेकर अविनाश को चिढ़ाती हैं जिया

फलक नाज ने अविनाश सचदेव को बताया कि जिया शंकर सोचती है कि वह एक अच्छा आदमी है. जिया ने उन्हें बीचे में टोका और कहा, कि “वह तुम्हारे लिए अच्छा है.” फलक का कहना है कि वह अविनाश को जिया के बारे में समझाने की कोशिश कर रही है. जिया आगे कहती हैं, ”वह मेरे भाई जैसा है.” इसके बाद वह फलक और अविनाश की तारीफ करते हुए कहती हैं, “आप दोनों बहुत अच्छी तरह लड़ते हैं. आपकी केमिस्ट्री वाकई शानदार है.” इस बीच, अविनाश, फलक और जिया की बातचीत सुनने की कोशिश करता है.

Also Read: Yash Kataria: कौन हैं भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड यश कटारिया, जिनके संग डिनर डेट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
शर्मा कर चली गई फलक नाज

जिया शंकर फलक को चिढ़ाते हुए उनसे पूछती हैं, “कुछ नहीं है? जीरो?” फलक ने मजाक में जिया को तकिये से मारा और चली गयी. अविनाश जिया से पूछता है कि उन्होंने ऐसा क्या कहा जिससे फलक दूर चली गयी. जिया ने जवाब दिया, “वह शर्मा रही है.” जिया रसोई के पास अविनाश की ओर बढ़ती है और कहती है, “फलक ने हां नहीं कहा, लेकिन उसने ना भी नहीं कहा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >