Bigg Boss OTT 2 Contestants List: बिहार की मनीषा रानी से लेकर फलक नाज तक, ये कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे घमाल

बिग बॉस ओटीटी अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ गया है. इस बार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से लेकर रियलिटी शो के होस्ट तक सब कुछ बदल गया है. शो को जहां सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, वहीं ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. आइये जानते हैं कौन-कौन से कंटेस्टेंट घर में धमाल मचाएंगे.

बिग बॉस ओटीटी 2, 17 जून को प्रीमियर के लिए तैयार है. फैंस नये सीजन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. शो को इस बार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. मेकर्स ने कंफर्म कंटेस्टेंट्स की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. आइये जानते हैं सभी के बारे में.

बिग बॉस ओटीटी में ये कंटेस्टेंट मचाएंगे धमाल

अविनाश सचदेव

छोटी बहू फेम अविनाश सचदेव बिग बॉस ओटीटी के पहले कंटेस्टेंट हैं. मेकर्स की ओर से जारी किये गए अपने इंट्रो सीन में एक्टर कहते हैं, ”लड़कियां मेरी लाइफ में आई और गई.. प्यार में मेरा हाल बेहाल है.” बता दें कि एक्टर अपने करियर से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने शालमली देसाई संग शादी की थी. हालांकि दोनों का बाद में तलाक हो गया. बाद में अपनी छोटी बहू की सह-कलाकार रुबीना दिलैक को डेट कर रहे थे. वहां भी बात नहीं बनी और ब्रेकअप हो गया.

आकांक्षा पुरी

बिग बॉस 13 में पारस छापड़ा की गर्लफ्रेंड के तौर में पहचान पाने वाली आकांक्षा पुरी भी नये सीजन में दिखाई देंगी. आकांक्षा विघ्नहर्ता गणेश, कैलेंडर गर्ल्स और मीका दी वोहती जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. मीका सिंह की पार्टनर बनकर आकांक्षा मीका दी वोहती की विनर रहीं. अब वह बिग बॉस में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया, जो बीते दिनों अपनी तलाक को लेकर सुर्खियों में थी, वह भी बिग बॉस ओटीटी में दिखाई देंगी. इंट्रो वीडियो में आलिया कहती हैं, “मेरी पहचान हमेशा से एक स्टार वाइफ होने की रही है, जब आपके रिश्ते में कोई सम्मान नहीं होता है तो वह रिश्ता कमजोर हो जाता है. मैं जानती हूं कि मैंने पिछले 19 साल कितनी मुश्किलों से गुजारे हैं. जब कोई सुनने वाला न हो तो बाहर चिल्लाते हो और मैंने भी वैसा ही किया. मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करना चाहती हूं और इसलिए मैं बिग बॉस में हूं.

फलक नाज

ससुराल सिमर का, देवों के देव…महादेव, राधा कृष्ण और कई अन्य शो कर चुकीं फलक नाज इस सीजन में नजर आएंगी. प्रोमो में वह अपने भाई के लिए लड़ने की बात करती हैं. वे कहती हैं, ”आप सभी मुझे बहन के तौर पर जानते हैं, जो अपने भाई के लिए लड़ी. मुझे नाज है खुद पर. मेरे लिए, मेरा परिवार पहले आता है.”

Also Read: Bigg Boss OTT 2 House: बिग बॉस ओटीटी हाउस का पहला वीडियो आया सामने, रीसाइकिल थीम देख आप भी कहेंगे- क्या घर…

मनीषा रानी

बिहार की मनीषा रानी एक डिजिटल क्रिएटर, डांसर और आर्टिस्ट हैं. सोशल मीडिया पर उनके 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में सभी को अपने प्यार में गिराने का वादा करती है.

पलक पुर्सवानी

अविनाश सचदेव की एक्स एक्ट्रेस पलक पुर्सवानी भी घर में नजर आएंगी. वह शो के लिए पहले कन्फर्म नामों में से एक रही हैं. वह इंट्रो में कहती हैं, “अगर मुझे समय पर कॉफी नहीं मिली तो मैं पलट जाऊंगी. हर साल घर में गुड लुकिंग लड़के आते हैं. मैं घर में जरूर धमाल मचाऊंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >