Bigg Boss OTT 2: तौलिये को लेकर अविनाश सचदेव ने घर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिये आगे क्या हुआ…

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अविनाश सचदेव अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रहे हैं. अब इस टॉवल मुद्दे पर एक्टर ने अपना आपा खो दिया और घरवालों को धमकी दे डाली. जिसके बाद फलक नाज उन्हें समझाती दिखी.

बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. जहां हर गुजरते दिन के साथ और अधिक ड्रामा देखने को मिल रहा है. ऐसा लगता है कि घर के अंदर मौजूद सेलेब्स ने अपना खेल शुरू कर दिया है. अभी से ही घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट अपनी बातें रख रहे हैं और अकेले ही खेल रहे हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश सचदेव अपना आपा खो बैठे हैं. उनका हाई-वोल्टेज ड्रामा फैंस को जरूर पसंद आएगा.

अविनाश को आया गुस्सा

हालिया प्रोमो में अविनाश फलक नाज और पूजा भट्ट के पास अपना मुड़ा हुआ तौलिया लेकर आए, जिस पर कंघी और एक क्लिप थी. अविनाश ने उनसे पूछा कि क्या यह उनका है, लेकिन दोनों ने इनकार कर दिया. सबसे पहले, फलक ने कहा, “कंघी मेरी लगती है, हालांकि बाद में उसे देखकर कहा कि ये मेरी नहीं है. पूजा भट्ट ने अविनाश से पूछा कि ये आपको कहां मिली है, जिसके बाद उन्होंने कहा, “किसी ने मेरा तौलिया मोड़ा और ये सारी चीजें उस पर रख दीं और चला गया. मैंने सबसे पूछने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहा कि ये किसका है.”

अविनाश ने तोड़ी कंघी और क्लिप्स

फलक ने कहा, “तो फिर इसे अपने पास रखो.” अविनाश ने अपना आपा खो दिया और क्लिप तोड़ दी, जबकि पूजा ने उसे रोकने की कोशिश की और कहा कि, ‘यह आलिया का था’, अविनाश ने कहा, ‘मुझे यह आलिया के काउंटर पर मिला, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया.’ फिर अविनाश ने कंघियां और क्लिप तोड़कर कूड़ेदान में फेंक दीं. अविनाश को बाद में फलक से इस बारे में फिर से बात करते देखा गया, जहां उन्होंने कहा, “यह दूसरी बार है, जब किसी ने मेरे तौलिये के साथ खिलवाड़ किया है. मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा.” फ़लक़ ने कहा, “अगर तुम्हें मालूम है तो उसी को निशाना बनाओ.” अविनाश ने आगे कहा, “अब मैं सभी तौलिए पूल में फेंक दूंगा और उन्हें इसे फिर से साफ करने दूंगा. मैंने अपना तौलिया धोकर रख दिया था, उन चीजों के कारण मुझे इसे फिर से धोना पड़ा.”

Also Read: Bigg Boss OTT 2 में बिहार की मनीषा रानी ने दुबई के हैंडसम हंक को दिया दिल, कैमरा के सामने कर लिया किस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >