Bigg Boss OTT 2: यूट्यूबर दोस्त एल्विश यादव का मजाक उड़ाने पर अभिषेक मल्हान हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- कुछ तो...

यूट्यूबर्स एल्विश यादव और आशिका भाटिया बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. हालांकि अब अभिषेक को जिया और फलक संग यूट्यूबर का मजाक उड़ाते देखा गया. जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फेवरेट रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन के साथ ढेर सारा उत्साह देखने को मिल रहा है. टीआरपी चार्ट में शो ने अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है. फैंस को कंटेस्टेंट के बीच की नोकझोक और लव एंगल खूब पसंद आ रहा है. बेबिका और अभिषेक मल्हान की लड़ाई दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रही है. वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अनाउंस किया है कि रियालिटी शो को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है. बीते दिनों घर में और मसाला डालने के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री भी हुई है. फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने एंट्री ली है.

अभिषेक मल्हान हुए ट्रोल

शो में अभिषेक मल्हान और एल्विश की बॉन्डिंग देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे, क्योंकि घर के बाहर से एक दूसरे को जानते हैं. हालांकि, अभिषेक ने बाकी घरवालों के साथ मिलकर एल्विश का जमकर मजाक उड़ाया. अपने ‘यूट्यूबर दोस्त’ का मज़ाक उड़ाते हुए क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई. जिसके बाद अभिषेक को यूजर्स जमकर खड़ी-खोटी सुनाने लगे और पीठ पीछे उनके बारे में बुरा कहने के लिए आलोचना की. बता दें कि अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं और उनके चैनल पर मिलियन्स में व्यूज आते हैं.

https://www.instagram.com/p/CuoheI2Igsf/

घरवालों के निशाने पर आये एल्विश यादव

दरअसल बीते एपिसोड में हमने देखा कि एल्विश यादव अभिनव सचदेव और जिया शंकर के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान यूट्यूबर ने पूछा कि आप दोनों क्या काम करते हैं, जिसपर उन्होंने कहा, हम लोग टीवी कलाकार हैं और एक्टिंग करते हैं. जिसके बाद एल्विश ने कहा कि उन्होंने दोनों को टीवी पर कभी नहीं देखा. जिसके बाद दोनों स्टार्स यूट्यूबर का मजाक उड़ाते हैं और उन्हें ओवर स्मार्ट कहते हैं. बाद में अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और फलक नाज के बीच एल्विश के बारे में बातचीत में शामिल हो जाते हैं. वहां तीनों को यूट्यूबर का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है. जबकि, जिया कहती है कि एल्विश ‘बेबिका और पुनीत’ का मिश्रण लगता है, फलक और अभिषेक जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

https://www.instagram.com/p/CuoNUoKoTN0/
Also Read: Who Is Elvish Yadav: कौन हैं एल्विश यादव, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, अभिषेक से है गहरा नाता

यूजर्स कर रहे ट्रोल

अभिषेक, जिया और फलक की ये बातें बाहर फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और खासकर अभिषेक का हंसना तो उन्हें कतई रास नहीं आया. जिसके बाद अभिषेक को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा. एक यूजर ने लिखा, अभिषेक भाई आप दोनों एक ही जगह से आते हो… फिर यूट्यूबर दोस्त का कैसे मजाक उड़ा सकते हैं… य़े देखकर काफी बुरा लगा, आप उन दोनों की तरह की निकले. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वास्तव में #एलविशयादव को यह देखने के बाद बहुत बुरा लगेगा, यह वास्तव में उनके लिए हृदयविदारक है, मजबूत रहो एल्विश भाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “#एलविशयादव और #फुकराइंसान के बीच अंतर, जब बेबिका #अभिषेक मल्हान के बारे में बुरा कह रही है, एल्विश लगातार कह रहे हैं “नहीं वो” मेरा भाई है ” जब जिया और फलक नाज़ एल्विश # फुकरा के बारे में बुरा कह रहे थे, उनके साथ हंस रहे थे … वाह …. धीमी तालियां.”

https://twitter.com/RanjanCharan/status/1679244282849554432
https://twitter.com/loved_unknown2/status/1679238562737438720

कौन हैं एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी फैन-फॉलोइंग तगड़ी है. गुरुग्राम के रहने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति ने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और तेजी से लोकप्रिय हो गया. उनके दो चैनल हैं, ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एलविश यादव’. जहां पहले चैनल पर वह डे-टूडे वीडियो अपलोड करते हैं, वहीं दूसरा चैनल उनके द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्मों के लिए है. इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 4.7 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

कौन है अभिषेक मल्हान

अभिषेक दिल्ली के पीतमपुरा – रोहिणी के रहने वाले हैं और वाणिज्य स्नातक हैं. वह एक गेमर भी है, जिनका YouTube और गेमिंग चैनल है. अभिषेक के भाई निशाय महाजन भी एक यूट्यूबर हैं. 2019 में मल्हान ने अपना यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान बनाया और उनका पहला वीडियो 20 रुपये बनाम 600 रुपये पानी का था. यह वीडियो वायरल हो गया और अभिषेक रोस्टिंग एंड डेयर वीडियो ऐसे चैलेंज करने लगे जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके साथ ही अभिषेक संगीतकार हैं और करीब 12 म्यूजिक वीडियो भी बना चुके हैं. उन्होंने कई लोकप्रिय YouTubers के साथ सहयोग किया है, जैसे Mr Beast, Carryminati, Neon Man शामिल है.

Also Read: Fukra Insaan: यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में ली धमाकेदार एंट्री, फैंस ने नंबर 1 पर किया रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >