Bigg Boss Marathi 6 Winner: राकेश बापट को पीछे छोड़ विनर बनीं तान्वी कोल्टे, ये प्राइज किए अपने नाम

Bigg Boss Marathi 6 Winner: ‘बिग बॉस मराठी 6’ का फिनाले खत्म हो चुका है. तन्वी कोल्टे ने ट्रॉफी जीती और 15 लाख रुपये अपने नाम किए. जानिए फिनाले में क्या-क्या हुआ.

Bigg Boss Marathi 6 Winner: रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी 6’ का फिनाले अब खत्म हो चुका है और इस बार की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने अपने नाम कर ली है. आखिरी पलों में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था, जहां तान्वी और राकेश बापट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. पूरे सीजन की तरह फिनाले भी काफी दिलचस्प रहा और आखिर में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने तन्वी को विनर अनाउंस किया.

जीत के बाद तन्वी को मिले ये खास इनाम

शो की विनर बनने के बाद तन्वी कोलते को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि कई शानदार इनाम भी मिले. सबसे पहले उन्होंने ‘बिग बॉस मराठी 6’ की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया. इतना ही नहीं, तन्वी को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी इनाम में मिला, जो उनके लिए खास तोहफा रहा. इसके अलावा उन्हें 10 लाख रुपये का डायमंड ज्वेलरी वाउचर भी मिला. यानी तन्वी इस शो से ट्रॉफी, पैसे और कई बड़े इनाम लेकर घर से बाहर निकलीं.

तन्वी कोलते: “शो जीतना सपने जैसा है”

Free Press Journal के मुताबिक, जीत के बाद तन्वी कोलते काफी खुश होने के साथ-साथ इमोशनल भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सपने जैसा पल है, क्योंकि वह हमेशा से इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं. तान्वी ने बताया कि पहले लोग उनके इस सपने का मजाक उड़ाते थे, लेकिन आज वही सपना सच हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें घर के अंदर की हर चीज, खासकर बिग बॉस की आवाज, बहुत याद आएगी.

रनर-अप राकेश बापट क्या बोले?

रनर-अप बने राकेश बापट ने भी शो को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह शो दिखाता है कि एक अच्छा इंसान भी जीत सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह शो बहुत याद आएगा.

यह भी पढ़ें: Shubhangi Atre ने शिल्पा शिंदे के साथ स्क्रीन शेयर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए काम सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >